Pak को चीन की मदद, भारत के लिए खतरे की घंटी? शशि थरूर ने US रिपोर्ट पर क्या कहा? – ABP News

अमेरिका की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान को मदद दी थी. इस रिपोर्ट के बाद विपक्ष दल कांग्रेस पूरी तरह से केन्द्र सरकार को नसीहत दी है. कांग्रेस नेता शशि थरूर इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि ये एक ऐसी बात है जिसे हम बहुत गंभीरता से लेते हैं. इसमें कोई शक नहीं है.
शशि थरूर ने आगे कहा कि ऐसी स्थितियों में जहां आप सैन्य संघर्ष का सामना कर रहे हों. जहां लोगों की जान दांव पर लगी हो. वैसी स्थिति में व्यावहारिक मदद, इंजीनियरिंग सहायता, सैटेलाइट इंटेलिजेंस आदि देना, निश्चित रूप से कोई दोस्ताना कदम नहीं है. सरकार इस बात को लेकर पूरी तरह सतर्क है.  मुझे यकीन है कि भले ही हर बात सार्वजनिक रूप से न कही जाती हो, लेकिन इस बारे में जानकारी शुरू से ही रही होगी.
अमेरिकी कांग्रेस की रिपोर्ट में क्या है शामिल?
अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी गई रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है, जो चीन को टक्कर दे सकता है. एशिया में भारत पावर बैलेंस को बनाए रखने में कारगर साबित हो सकता है. इसके अलावा अमेरिका के लिए भारत चीन की सप्लाई और मैन्युफैक्चरिंग चेन का एक विकल्प भी बन सकता है. इन सारी संभावनाओं को देखते हुए चीन भारत के सामने मुश्किलें पैदा करने की कोशिश कर रहा है. इसी वजह से उसने पाकिस्तान को सैन्य सहायता दी थी. 
अमेरिकी रिपोर्ट में इस बात पर भी ध्यान दिया गया कि चीन लगातार सीमा विवाद के जरिए अशांति पैदा करने की कोशिश करता रहता है. साल 2020 में गलवान घाटी में हुए झड़प के बाद स्थिति नाजुक हो गई थी. हालांकि, साल 2026 तक दोनों देशों ने सीमा विवाद को लेकर जरूरी कदम उठाए. हालांकि, इसके बावजूद चीन पर भरोसा करना सही बात साबित नहीं हो सकती है. चीन लगातार पाकिस्तान को हर तरह से मदद करता है, जिसे वह भारत के पावर बैलेंस को बिगाड़ सके.

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News