PAK vs AUS 2nd T20I Cricket Match Highlights: पाकिस्तान ने घर में ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से हराया, T20 वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में लौटी टीम – News24 Hindi

—विज्ञापन—
PAK vs AUS 2nd T20I Highlights: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया. जहां पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 198 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शर्मनाक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 108 रन ही बनाए और 90 रनों से मुकाबला हार गई. इसी के साथ पाकिस्तान 2-0 से सीरीज को अपने नाम कर चुका है.
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. साहिबजादा फरहान सिर्फ 5 रन ही बना सके. सैम अयूब ने 11 गेंदों में 23 रन बनाए तो वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान सलमान अली आगा ने 40 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 4 छक्के जड़े. बाबर आजम सिर्फ 2 रन ही बना सके. विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान ने 36 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. वहीं शादाब खान ने नाबाद 28 रनों की पारी खेली, मोहम्मद नवाज ने 3 गेंदों में नाबाद 9 रन जोड़े. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 198 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए कूपर कोनोली और एडम जंपा ने अच्छी इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 1-1 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: U19 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ अगर मिली हार, तो भी इंडिया का सेमीफाइनल खेलना तय, बस करना होगा ये काम…
199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस सस्ते में ही पवेलियन लौट गए. कैमरून ग्रीन ने 20 गेंदों में 35 रन बनाए. मैथ्यू शॉर्ट ने अंत में 27 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका. जिसके कारण ही टीम 15.4 ओवरों में सिर्फ 108 रनों पर ही सिमट गई. पाकिस्तान को 90 रनों से जीत मिली. इसी के साथ पाकिस्तान ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद और शादाब खान ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. उस्मान तारिक ने भी 2 विकेट झटके. 
ये भी पढ़ें: PAK vs AUS: पाकिस्तान के लिए फिर मजाक बने बाबर आजम! T20 वर्ल्ड कप से पहले हुए फ्लॉप

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सिर्फ 104 रनों पर ही 9 विकेट गंवा दिए हैं. अभी भी मैच में ऑस्ट्रेलिया 94 रनों से पीछे है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तानी सरजमीं पर एक शर्मनाक हार की तरफ बढ़ चुकी है. स्पिनरों के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बुरी तरह से फेल हो गए.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मुकाबले में दूसरी बार बैक टू बैक गेंदों पर विकेट गंवाया है. शादाब खान के खिलाफ जेवियर बार्टलेट और सीन एबॉट दोनों ही सरेंडर करते हुए नजर आए. जिसके कारण ही मैच में ऑस्ट्रेलिया शर्मनाक हार की ओर बढ़ रही है.
पाकिस्तानी स्पिनरों के आगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया है. जिसके कारण ही सिर्फ 76 रनों पर ही टीम ने 6 विकेट गंवा दिए हैं. मुकाबले में अब पाकिस्तान की टीम बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सिर्फ 54 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिए हैं. पाकिस्तानी स्पिनरों के आगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी बुरी तरह से फेल हो गए हैं. जिसके कारण ही मैच खत्म नजर आ रहा है. कैमरुन ग्रीन एक छोर पर अकेले पड़ गए हैं.
पाकिस्तान की टीम ने 7 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया के 54 रनों पर 4 विकेट चटका दिए हैं. पाकिस्तान स्पिनरों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही मैच में उनकी पकड़ बहुत ही मजबूत हो गई है. ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे मैच में भी फंसी-फंसी नजर आ रही है.
बल्ले के बाद अब गेंद के साथ भी पाकिस्तान की टीम ने पावरप्ले को अपने नाम कर लिया है. जोश इंग्लिस सिर्फ 5 रन बनाकर अबरार अहमद का शिकार बने हैं. इसी के साथ पाकिस्तान ने 29 रनों पर ही ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट झटक लिए हैं.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बैक टू बैक विकेट गंवा दिया है. मिचेल मार्श को अबरार अहमद ने 18 रनों पर पवेलियन भेजा, तो वहीं ट्रेविस हेड 4 रन बनाकर सैम अयूब का शिकार बने हैं. इन दोनों विकेट के गिरने के कारण पाकिस्तान मैच में आगे निकल गया है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड सलामी बल्लेबाजी करने उतरी है. वहीं नसीम शाह पाकिस्तान के लिए पहला ओवर फेंक रहे हैं.
पाकिस्तान की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 198 रन बनाए. जिसमें कप्तान सलमान अली आगा के 76 रन तो वहीं उस्मान खान ने 53 रन शामिल रहे. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया.
पाकिस्ताम के विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान ने 35 गेंदों में शानदार बल्लेबाजी करते 53 रनों की पारी खेली. हालांकि उसके बाद वो बार्टलेट का शिकार बन गए. हालांकि उन्होंने पाकिस्तान की टीम को 200 रनों के पास पहुंचा दिया.
कप्तान सलमान अली आगा का विकेट गिरने के बाद शादाब खान और उस्मान खान ने पाकिस्तान की पारी को संभाला है. जिसके कारण ही मैच में उनकी टीम का कमबैक हुआ है. अब पाकिस्तान की टीम का लक्ष्य 200+ रन पहली पारी में बनाना है. 17 ओवरों के बाद उनकी टीम 164 रनों पर नजर आ रही है.
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा 40 गेंदों में 76 रन बनाकर सीन एबॉट का शिकार बने हैं. उनके पास शतक जड़ने का सुनहरा मौका था. जिसे उन्होंने अब गंवा दिया है. इसी के साथ मैच में ऑस्ट्रेलिया की वापसी हुई है.
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने सिर्फ 25 गेंदों में ही शानदार अर्धशतक जड़ा है. पहली गेंद से ही सलमान आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम तेजी से रन बना पा रही है.
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम एक बार फिर से बुरी तरह फेल हो गए हैं. 5 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर ही वो एडम जंपा का शिकार बन गए हैं. जिसके कारण ही बाबर की टीम में जगह पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
पाकिस्तान की टीम को पावरप्ले में दूसरा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज सैम अयूब 11 गेंदों में 23 रन बनाकर कूपर कोनोली का शिकार बने हैं. अब मैदान पर बाबर आजम की एंट्री हुई है.
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा और सैम अयूब पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं. जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज दबाव में आ गए हैं. पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में 200+ का लक्ष्य बनाकर खेल रही है.
पाकिस्तान की टीम को दूसरे ओवर में ही बड़ा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान सिर्फ 5 रन बनाकर मैथ्यू कुहनेमन का शिकार बने हैं. पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आ रही है.
पाकिस्तान की टीम टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. सैम अयूब और साहिबजादा फरहान सलामी बल्लेबाजी करने उतरे है. वहीं जेवियर बार्टलेट पहला ओवर डाल रहे हैं.
मैथ्यू शॉर्ट, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम जम्पा.
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, नसीम शाह, उस्मान तारिक.
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. दोनों ही टीमों के प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल होगा, जिसके कारण ही सलमान अली आगा ने ये बड़ा फैसला किया है.
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी20 मैच में अफरीदी को कमाल का प्रदर्शन करना होगा.
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान पिछले मुकाबले में खाता नहीं खोल सके थे. ऐसे में इस मैच में उनका असली टेस्ट होने वाला है. फरहान को इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलनी होगी.
लंबे समय से बाबर आजम खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. पिछले मुकाबले में भी बाबर बुरी तरह से फेल हो गए थे. ऐसे में दूसरा टी20 मुकाबला बाबर के लिए बहुत ही अहम होने वाला है. अगर बाबर इस मुकाबले में फेल होते हैं, तो प्लेइंग 11 में उनकी जगह पर सवाल खड़े हो सकते हैं.
पाकिस्तान की टीम ने पहले टी20 मुकाबले में 22 रनों से जीत दर्ज की थी. ऐसे में अगर आज पाकिस्तान की टीम दूसरा मुकाबला जीत जाती है, तो 2-0 से सीरीज को अपने नाम कर लेगी. ऑस्ट्रेलिया की टीम कई स्टार खिलाड़ियों को मिस कर रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News