PAK vs BAN LIVE Score: पाकिस्तानी गेंदबाज बरपा रहे कहर, बांग्लादेश की हालत खस्ता, मेहदी हसन भी हुए आउट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Pakistan vs Bangladesh, Asia Cup 2025 Live Score in Hindi: एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड में पाकिस्तान की भिड़ंत आज बांग्लादेश के साथ हो रही है. बांग्लादेश के कप्तान जेकर अली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 135 रन लगाए हैं. टीम की ओर से मोहम्मद हारिस ने सर्वाधिक 31 रन बनाए. गेंदबाजी में बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने तीन विकेट अपने नाम किए।
दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला होगा. इस मैच में हार का मुंह देखने वाली टीम को बोरिया-बिस्तर पैक करके स्वदेश की फ्लाइट पकड़नी होगी. वहीं, जीत के साथ ही फाइनल का टिकट मिल जाएगा. पाकिस्तान ने आखिरी मैच में श्रीलंका को धूल चटाई थी, जबकि बांग्लादेश भारत के हाथों हारकर आया है.
पाकिस्तान के लिहाज से अच्छी बात यह है कि टीम के मुख्य तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी रंग में लौट चुके हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 28 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे. वहीं, हैरिस रऊफ भी अच्छी लय में दिखाई दिए हैं. हुसैन तलत आखिरी मुकाबले में टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए थे और उन्होंने एक ही ओवर में 2 विकेट निकाले थे.
वहीं, बांग्लादेश टीम इंडिया के खिलाफ अपने नियमित कप्तान लिटस दास के बिना मैदान पर उतरी थी. लिटन का पाकिस्तान के खिलाफ भी खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है. जेकर अली की अगुवाई में भारत के खिलाफ टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था. हालांकि, बांग्लादेश के गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में बढ़िया गेंदबाजी की थी.
मेहदी हसन 12 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं. बांग्लादेश का स्कोर 8.4 ओवर के बाद 48/4 है.
तौहीद हृदय महज 5 रन बनाकर पवेलियन की तरफ चल पड़े हैं। बांग्लादेश ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। बांग्लादेश को अब यहां से एक साझेदारी की जरूरत है।
3 ओवर का खेल हो चुका है। बांग्लादेश के स्कोर बोर्ड पर सिर्फ एक विकेट खोकर 13 रन लगा दिए हैं। पाकिस्तान को अभी एक या दो विकेट जल्द चटकाने होंगे।
बांग्लादेश को पहला झटका दूसरे ओवर में ही लग गया है। परवेज हुसैन इमॉन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। अफरीदी के हाथ लगी है पहली सफलता।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 135 रन लगाए हैं। यानी जीत के लिए बांग्लादेश को अब 136 रन बनाने होंगे। बांग्लादेश के पास फाइनल में पहुंचने का आज सुनहरा मौका है।
मोहम्मद हारिस की 23 गेंदों में खेली गई 31 रनों की पारी का अंत हो गया है। पाकिस्तान ने अपना आठवां विकेट खो दिया है और स्कोर बोर्ड पर 109 रन लगे हैं।
नवाज और मोहम्मद हारिस पाकिस्तान को किसी तरह से सम्मानजनक स्कोर तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। हारिस 28 रन बना चुके हैं और क्रीज पर सेट दिख रहे हैं।
शाहीन अफरीदी की 19 रनों की पारी का भी अंत हो गया है। पाकिस्तान ने अपना छठा विकेट 71 के स्कोर पर गंवा दिया है। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है।
13 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और पाकिस्तान के स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 65 रन लगे हैं। शाहीन अफरीदी 13 और मोहम्मद हारिस 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। 49 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिर गया है और कप्तान सलमान आगा 19 रन बनाकर चलते बने हैं।
पाकिस्तान ने अपना चौथा विकेट भी गंवा दिया है। हुसैन तलत बॉल को सीधा फील्डर के हाथों में मार बैठे हैं। तलत के खाते में आए हैं सिर्फ 3 रन। पाकिस्तान ने अपना चौथा विकेट सिर्फ 33 के स्कोर पर गंवा दिया है।
फखर जमां भी अब पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। पाकिस्तान को तीसरा झटका लग गया है और स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 29 रन लगे हैं। फखर 20 गेंदें खेलने के बाद सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
5 ओवर के बाद पाकिस्तान के स्कोर पर 2 विकेट खोकर 25 रन लग गए हैं। कप्तान सलमान आगा और फखर जमां टीम की पारी को संवारने का प्रयास कर रहे हैं।
3 ओवर में पाकिस्तान के स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 9 रन लगे हैं और दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। कप्तान सलमान आगा को आज कप्तानी पारी खेलनी होगी।
सैम अयूब एक बार फिर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। अयूब को मेहंदी हसन अपने स्पिन जाल में फंसाने में सफल रहे हैं। पाकिस्तान की खराब शुरुआत हुई है।
फरहान को सिर्फ 4 र न के स्कोर पर तस्कीन अहमद ने पवेलियन की राह दिखा दी है। पाकिस्तान को पहला झटका पहले ही ओवर में लग गया है।
बांग्लादेश की प्लेइंग 11: सैफ हसन, परवेज हुसैन इमॉन, तौहीद हिरदॉय, शमीम हुसैन, जेकर अली, नुरल हसन, मेहंदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन शाकिब, मुस्ताफिजुर रहमान।

पाकिस्तान की प्लेइंग 11: साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सैम अयूब, सलमान आगा, हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हैरिस रऊफ, अबरार अहमद।
बांग्लादेश ने आज भी अपनी प्लेइंग 11 में एक साथ तीन बदलाव कर डाले हैं। टीम मैनेजमेंट का यह फैसला थोड़ा चौंकाने वाला है। खैर देखते हैं कि यह निर्णय टीम के पक्ष में जाता है या नहीं।
बांग्लादेश के कप्तान जेकर अली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करेगा।
बांग्लादेश के लिए बुरी खबर यह है कि टीम के नियत कप्तान लिटन दास आज का भी मैच नहीं खेल रहे हैं।
बस अब से थोड़ी देर में उछलेगा पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले रोमांचक मैच के टॉस का सिक्का। टॉस आज अहम भूमिका निभा सकता है।
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच ये मैच एशिया कप 2025 का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है क्योंकि जो भी टीम मैच में जीत हासिल करेगी वो सीधे तौर पर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. ऐसे में दोनों ही टीमों के ऊपर दवाब बराबर का होगा.
बांग्लादेश के बल्लेबाजों को जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा। टीम की दिक्कत यह है कि विकेट लगातार गुच्छों में गिरे रहे हैं, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।
पाकिस्तान के लिए जरूरी यह है कि टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज भी आज रन बनाएं। फरमान ने भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन तब भी उन्हें दो जीवनदान मिले थे। वहीं, सैम अयूब तो पूरे टूर्नामेंट में ही फ्लॉप रहे हैं।
हुसैन तलत ने पिछले मैच में एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाए थे और वहीं से पूरा मैच पलट गया था। इस मुकाबले में भी कप्तान उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।
बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पिछले मैच में टीम इंडिया के मजबूत बैटिंग ऑर्डर के सामने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। आखिरी के 9 ओवरों में सिर्फ 56 रन देकर बॉलर्स ने 4 विकेट निकाले थे। आज इस करो या मरो मुकाबले में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की आस होगी।
पिछले मैच में पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। हालांकि, निचले क्रम में मोहम्मद नवाज ने अच्छी पारी खेली थी। कप्तान सलमान आगा खुद अब तक इस टूर्नामेंट में रंग में दिखाई नहीं दिए हैं।
शाहीन शाह अफरीदी अपने रंग में लौट आए हैं। अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 28 रन देकर 3 विकेट अपनी झोली में डाले थे। खास बात यह है कि अफरीदी ने शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाए थे।
पाकिस्तान के लिहाज से अच्छी खबर यह है कि टीम आखिरी मैच में जीत दर्ज करके यहां पहुंची है। टीम के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं, जिसका फायदा उन्हें आज के मैच में मिल सकता है।
नमस्कार स्वागत है आपका एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड के एक और रोमांचक मुकाबले में। दुबई के मैदान पर आज पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होना है। इस मुकाबले में मिली जीत टीम को फाइनल का टिकट दिलाएगी, तो हारने वाली टीम का बोरिया-बिस्तर पैक हो जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News