PAK vs USA Live Streaming: पाकिस्तान फिर होगा उलटफेर का शिकार? पिछली बार अमेरिका ने चटाई थी धूल, ऐसे देखें लाइव – News24 Hindi

—विज्ञापन—
T20 World Cup 2026, Pakistan vs USA Live Streaming: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 10 फरवरी (मंगलवार) को पाकिस्तान और अमेरिका के बीच मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जाएगा. सुपर-8 स्टेज की रेस में बने रहने के लिए यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है. पिछले संस्करण यानी 2024 टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका ने पाकिस्तान को धूल चटाकर उलटफेर किया था. पाकिस्तानी टीम और उसके फैंस के जेहन में आज भी उस करारी हार की यादें ताजा होंगी.
ऐसे में अगर अमेरिका की टीम एक बार फिर पाकिस्तान को हरा दे, तो हैरानी की बात नहीं होगी. ऐसे में सबकी नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं और दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए की टीम ने अपने पहले मैच में ही पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटेफर किया था. अमेरिका की टीम ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में 5 रनों से मात देकर सबको हैरान कर दिया था. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भी अमेरिका की टीम शानदार फॉर्म में दिख रही है. यूएसए को भले ही अपने पहले मैच में भारत के खिलाफ 29 रनों से हार मिली हो, लेकिन उसने टीम इंडिया को कड़ी चुनौती दी थी.
वहीं, पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स के हाथों हारते-हारते बचा था. नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई और उसे 148 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में पसीने छूट गए थे. ऐसे में यूएसए फिर से पाकिस्तान को हराकर उलटफेर कर दे, तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी.
T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और यूएसए के बीच मुकाबला मंगलवार, 10 फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 6.30 बजे टॉस होगा. भारतीय फैंस पाकिस्तान बनाम यूएसए मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, फखर जमान, नसीम शाह, ख्वाजा नफे, उस्मान तारिक.
यूएसए: एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कामल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर, शेहान जयसूर्या, नोस्तुश केंजीगे, शायन जहांगीर, अहसान आदिल.

Watch the highlights of how the USA defeated Pakistan in a one sided match at the 2024 T20 World Cuppic.twitter.com/YOk29P4HzR
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, फखर जमान, नसीम शाह, ख्वाजा नफे, उस्मान तारिक.
यूएसए: एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कामल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर, शेहान जयसूर्या, नोस्तुश केंजीगे, शायन जहांगीर, अहसान आदिल.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News