Pakistan Boycott India Match T20 World Cup: आईसीसी कब लेगी पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा फैसला? फैंस कर रहे इंतजार – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Pakistan Boycott India Match T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार की बात मानते हुए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले को बायकॉट करने का फैसला किया है. ये मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाना था. इस मुकाबले को बायकॉट करने के फैसले से आईसीसी बहुत ज्यादा नाराज नजर आ रहा है. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ी चेतावनी दी है. पीसीबी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.  
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को बायकॉट करके पीसीबी ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ आईसीसी बड़े एक्शन की तैयारी पर है. पाकिस्तान पर ब्रॉडकास्टर 315 करोड़ का बड़ा जुर्माना लगा सकता है. इसके अलावा 285 करोड़ के राजस्व पर खुद ICC रोक लगा सकती है. इतना ही नहीं भविष्य के आईसीसी टूर्नामेंट से भी पाकिस्तानी टीम को बाहर किया जा सकता है. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने का सपना भी टूट सकता है. इतना ही नहीं आईसीसी पाकिस्तान सुपर लीग में विदेशी खिलाड़ियों को एनओसी भी नहीं देगा. जिससे उनकी टी-20 लीग भी पूरी तरह से बर्बाद हो सकती है.
भारत के साथ खराब रिश्ते के हवाला देकर पाकिस्तान की सरकार ने बायकॉट का फैसला लिया है. हालांकि इसे मानना मुश्किल नजर आ रहा है क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों ने एशिया कप 2025 में 3 मुकाबले खेले थे. बांग्लादेश को आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. जिसके बाद ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट से नाम वापस लेने की धमकी दी थी. माना जा रहा है कि भारत के साथ मैच का बायकॉट करके पाकिस्तान खुद को बांग्लादेश के साथ खड़ा हुआ बताना चाहता है. जिसके पीछे राजनीतिक कारण बताए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup का एक मैच बायकॉट और पूरा PSL बर्बाद! पाकिस्तान ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी
7 फरवरी को नीदरलैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
10 फरवरी को अमेरिका बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो (बायकॉट) 
18 फरवरी को नामीबिया बनाम पाकिस्तान, कोलंबो 
ये भी पढ़ें: ‘ये फैसला पूरी तरह गलत…’, बायकॉट के फैसले पर PCB के खिलाफ खड़ा हुआ ये पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर

खबरों के मुताबिक अगले 48 घंटों में कभी भी आईसीसी अपने सभी सदस्यों के साथ बैठक कर सकती है. जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. पीसीबी के पास इस एक्शन से पहले अपना फैसला वापस लेने का मौका है.
भारतीय दिग्गज हरभजन सिंह ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. हरभजन सिंह का मानना है कि ये सब नाटक है. भज्जी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को खरी खोटी सुनाई है.

यहां पर पढ़ें पूरी खबर:‘पूरा नाटक है…’, बायकॉट विवाद पर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान की खोली पोल, सरेआम किया बेइज्जत
आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष एहसान मानी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका मानना है कि बायकॉट के बाद भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर कोई एक्शन नहीं होगा.

यहां पर पढ़ें पूरी खबर:‘मैच बायकॉट के फैसले पर पाकिस्तान को सजा देना नामुमकिन…’ पूर्व ICC अध्यक्ष ने दिया चौंकाने वाला बयान
पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी हमेशा भारत के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं. अब उन्होंने अपनी सरकार से सपोर्ट में बड़ा बयान दिया है.

यहां पर पढ़ें पूरी खबर:T20 WC 2026 के विवाद को लेकर अब शाहिद अफरीदी ने उगला जहर! पाकिस्तान का किया सपोर्ट, ICC पर उठाए सवाल
IND vs PAK मैच का पाकिस्तान ने बायकॉट करके बड़ा फैसला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पीसीबी के ऊपर एक्शन के लिए अब आईसीसी ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है, जोकि अगले 48 घंटे में कभी भी हो सकती है. इस मीटिंग में कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं.

यहां पर पढ़ें पूरी खबर:अगले 48 घंटों में ICC करेगा पाकिस्तान की तकदीर का फैसला, विश्व कप मैच बायकॉट पर बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!
पाकिस्तान के बायकॉट करने पर भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर का बड़ा बयान आया है. गावस्कर ने आईसीसी से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर बड़ा एक्शन लेने की मांग कर दी है.

यहां पर पढ़ें पूरी खबर:पाकिस्तान के T20 विश्व कप बायकॉट पर तमतमाए सुनील गावस्कर, ICC से कर डाली ये खास अपील
पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के IND vs PAK मैच को बायकॉट करने पर इंग्लिश दिग्गज केविन पीटरसन ने भी अपना रिएक्शन दिया है. पीटरसन ने पीसीबी से एक बड़ा सवाल पूछा है.

Not sure if India can meet Pakistan in this World Cup final due to groups and play offs, but if they can, would Pakistan refuse to play the World Cup final?

आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को साफ कर दिया है कि वो टूर्नामेंट में मैचों को चुन नहीं सकते हैं. ऐसे में अगर आईसीसी और पीसीबी के बीच बात नहीं बनी, तो पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ही बाहर किया जा सकता है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अकड़ में आकर ये बड़ा फैसला किया है. ऐसे में अब आईसीसी उनके खिलाफ बड़े एक्शन ले सकती है.

यहा पढ़ें पूरी खबर:पाकिस्तान को ‘अकड़’ पड़ेगी भारी! IND vs PAK मैच बायकॉट के फैसले के बाद ICC उठाएगी ये 5 कदम!
भारत और पाक मैच के बायकॉट विवाद पर अब बीसीसीआई ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है.

भले ही पाकिस्तान ने 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले को बायकॉट कर दिया है, लेकिन उसके बाद भी भारत कोलंबो जाएगी. इसके पीछे आईसीसी का बड़ा नियम है.

यहां पर पढ़ें पूरी खबर:T20 World Cup: पाकिस्तान ने किया बायकॉट, फिर भी टीम इंडिया मैच खेलने जाएगी कोलंबो, कारण कर देगा हैरान
रविचंद्रन अश्विन ने बायकॉट के मुद्दे पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को घेर लिया है. उन्होंने पीसीबी से बड़ा सवाल पूछ लिया है.

An India Pakistan clash even in the knock out is ruled out?Sure? We get there it will be a “World T 20 bye” ? https://t.co/y0KZlQIoOA
पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछा गया कि वो इस बायकॉट पर क्या कहना चाहेंगे. जिस पर मार्श ने बड़ा बयान दिया है.

भारत के खिलाफ मुकाबले का बायकॉट करना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बहुत ज्यादा भारी पड़ सकता है. उनके खिलाफ आईसीसी 5 बड़े एक्शन ले सकता है.

🚨 IMPLICATIONS OF PAKISTAN'S INDIA MATCH BOYCOTT IN T20 WC 🚨 (Abhishek Tripathi).- Completely banned from the tournament.- ICC annual revenue pay-out withheld.- PCB asked to pay full compensation to Jio-Star for revenue loss.- Sanctions on bilateral series, impact on WTC… pic.twitter.com/KlKBxLJqtr
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News