Pakistan News: क्या PoK को सरेंडर करने वाला है पाकिस्तान? PAK के इस एक्सपर्ट ने सरकार को दी सलाह, क्या माने… – Zee News

India Pakistan News in Hindi: क्या पाकिस्तान बिना युद्ध के पीओके को भारत को सरेंडर कर देगा? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि पाकिस्तान के एक एक्सपर्ट ने ही अपनी सरकार को वहां से सेना हटा लेने की सलाह दी है. 
Trending Photos
Zafar Hilali POK latest statement controversy: क्या PoK में कुछ बड़ा होने वाला है. क्या पाकिस्तान कश्मीर पर सरेंडर करने वाला है. ये सवाल जितना भारत में जिज्ञासा जगा रहा है. उतना ही ये सवाल पाकिस्तानियों को खाए जा रहा है. जिसकी वजह बनी है पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पर की गई डिबेट. इस डिबेट में पाकिस्तानी सरकार के करीबी और पूर्व डिप्लोमेट जफर हिलाली ने बड़ी बात कह दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को PoK से अपनी सेना पीछे हटा लेनी चाहिए. तो क्या माना जाए कि पाकिस्तान में वाकई ऐसी कोई हलचल चल रही है और अगर हां तो इसके पीछे की वजह क्या है.

हिलाली की  बात से क्यों मचा है हड़कंप?

हिलाली की इस सलाह पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मचा दिया है. इसकी वजह ये है कि जफर हिलाली पाकिस्तान के उन कट्टर एक्सपर्ट्स में शामिल हैं. जो कश्मीर पर बेहद सख्त तरीके से पाकिस्तान का दावा ठोंकते रहे हैं. मगर पहली बार इन्होंने PoK से पाकिस्तान की सेना पीछे हटाने का बयान दिया है. इनका पूरा बयान हम आपको आगे दिखाएंगे. उससे पहले ये जान लीजिए कि आखिर जफर हिलाली जैसे कट्टर पाकिस्तानी ने PoK से अपनी सेना हटाने का बयान क्यों दिया. 

Add Zee News as a Preferred Source

Add Zee News as a Preferred Source
डिफेंस एक्सपर्टों के मुताबिक, हिलाली के इस बयान के पीचे तीन वजहें बताई जा रही हैं. 
नंबर-1
पाकिस्तान पर मंडराता जलसंकट
नंबर-2
पाकिस्तान में भुखमरी के हालात
नंबर-3
फिर से FATF में जाने का ख़तरा
क्या पाकिस्तानी समझ लगे हैं सच्चाई?
पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भले ही अभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गोद में उछल रहा हो. मगर हकीकत पाकिस्तानी भी जानते हैं कि ट्रंप का जब मतलब निकल गया तो वो मुनीर को नीचे उतार फेकेंगे. लिहाज़ा पाकिस्तान ऑप्शन-2 भी काम कर रहा है. चौंकाने वाली बात ये है कि अब तो पाकिस्तान के कई एक्सपर्ट खुलेआम ये बात कबूल कर रहे हैं कि ऑप्शन-2 पाकिस्तान को बर्बाद होने से बचा सकता है और ऑप्शन-2 को इम्पलीमेंट करना है तो पाकिस्तान को PoK से दावा छोड़ना होगा.
India Pakistan News: नहीं चाहिए फर्जी नाम वाला बैंड! CM योगी के पास पहुंची कंप्लेंट तो क्यों बिफर गए पाकिस्तानी मुसलमान?
दरअसल जफर हिलाली जैसे कुछ पाकिस्तानियों को अब लगने लगा है कि पाकिस्तान की तमाम परेशानियों का हल भारत के पास ही है. भारत से दुश्मनी का अंजाम वो 79 साल से झेल रहा है. लिहाज़ा अपने मतलब के लिए ही सही लेकिन अब वह चाहता है कि अमेरिका-चीन के भारत से रिश्ते सुधारे जाएं. जिससे 2 समस्या तो पाकिस्तान की तत्काल प्रभाव से खत्म हो जाएंगी. 
FATF की ग्रे लिस्ट में आने का डर
पाकिस्तान का ख्याल है कि इससे भारत से सिंधु जल समझौता बहाल हो जाएगा, जिससे पाकिस्तान को पानी मिलने लगेगा. दूसरा भारत के साथ व्यापार शुरू हो सकता है, जिससे पाकिस्तानियों को खाने-पीने की महंगी चीजें नहीं खरीदनी पड़ेंगी. 
पाकिस्तानियों को डर इस बात का भी है कि उनका मुल्क कहीं फिर से FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल ना हो जाएं. जिसके लिए भारत लगातार कोशिश कर रहा है. अगर ऐसा हो गया तो यकीन पाकिस्तान को थोड़ा बहुत IMF से लोन मिल रहा है तो उस पर भी संकट गहरा जाएगा. पाकिस्तानी नहीं चाहते कि उस पर कोई आफत आए. लिहाजा आम पाकिस्तानी भी अब इस पक्ष में हैं कि पाकिस्तान की हालत सुधारने के लिए कश्मीर पर कंप्रोमाइज कर लिया जाए.
खाना पड़ रहा 350 रुपये का चावल
जानते हैं ये पाकिस्तानी अगर PoK को भारत के हवाले करने की बात कर रहा है तो इसके पीछे की असल वजह क्या है. असल वजह ये है कि इसे और इस जैसे 25 करोड़ पाकिस्तानियों को 150 रुपये किलो आटा खरीदना पड़ रहा है. 350 रुपये किलो चावल खरीदकर खाना पड़ रहा है. एक किलो चीनी के लिए इसे 200 रुपये देने पड़ते हैं. 
सबसे सस्ती दाल भी पाकिस्तानियों को 350 रुपये किलो के भाव पर खरीदनी पड़ती है. जबकि दूध पाकिस्तान में 250 लीटर है. एक अंडा भी पाकिस्तानी 50 रुपये में खरीदते हैं. हरी सब्जियों के भाव भी आसमान पर हैं. PoK के हालात इससे भी ज्यादा खराब हैं. उन्हें पाकिस्तान के मूल निवासियों से ज्यादा गरीबी झेलनी पड़ रही है. 
भारत से रिश्ते सुधारने पर बदलेंगे हालात!
भारत के साथ रिश्ते सुधारना पाकिस्तानियों की मजबूरी है. भले ही फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की महत्वकांक्षाए इसके आड़े आती हों. लेकिन हकीकत यही है कि मुनीर पूरी दुनिया में कटोरा उठाकर क्यों ना घूम ले. इसके बावजूद पाकिस्तान खुशहाल तब तक नहीं हो सकता है. जबतक कि भारत के साथ रिश्ते ना सुधार ले और ये रिश्ते तभी सुधरें जब PoK भारत का हिस्सा बनेगा.
अमर उजाला, नवभारत टाइम्स और जी न्यूज चैनल में काम कर चुके हैं. अब जी न्यूज नेशनल हिंदी वेबसाइट में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और जियो पॉलिटिकल मामलों पर गहरी पकड़ हैं. धर…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News