Pakistan News in Hindi: भारत-चीन के संबंध जैसे-जैसे सुधर रहे हैं. उससे पाकिस्तान की परेशानी बढ़ती जा रही है. उसे डर सता रहा है कि अगर ऐसा ही रहा तो चीन उससे किनारा कर सकता है.
Trending Photos
Pakistan China Latest Relation: चीन के साथ शहद से मीठी, हिमालय से ऊंची और समंदर से गहरी दोस्ती का दम भरने वाले पाकिस्तान के सुर बदले-बदले नजर आते हैं. जो पाकिस्तान, चीन के सामने सिर झुकाते-झुकाते नहीं थकता था…वो पाकिस्तान अचानक चीन को जली-कटी सुनाने लगा है. चाइनीज भीख के भरोसे जिंदा पाकिस्तानी भी जिनपिंग को आंख दिखाने लगा है. जानते हैं क्यों. क्योंकि चीन ने भारत की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा दिया है और इस दोस्ती ने पाकिस्तान इस कदर जल-भुन गया है कि चीन को मुनाफाखोर और मौकापरस्त बता रहा है.
पाकिस्तानियों की नजर से क्यों उतर गया चीन?
लेकिन सवाल है कि क्यों. असल में जो पाकिस्तान कल तक जिनपिंग की आंखों का दुलारा हुआ करता था. उसे चीन ने दुत्कार दिया है. चीन की पहली पसंद माने जाने वाला पाकिस्तान अब नंबर-2 पर पहुंच गया है. बस इसी बात से पूरे पाकिस्तान का कलेजा छिला जा रहा है.
दरअसल चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार को भारत का दौरा किया. जिसके बाद वो पाकिस्तान पहुंचे है. अब पाकिस्तानी ये बात पचा नहीं पा रहे हैं कि चीन के मंत्री ने पाकिस्तान से पहले भारत का दौरा कैसे कर लिया. कई तो चीन पर मुनाफाखोर होने का इल्जाम तक लगा रहे हैं.
आधा मुल्क हो चुका है ड्रैगन का गुलाम
पाकिस्तानियों को कोफ्त इस बात की है कि चीन को अपने पाले में रखने के लिए उन्होंने क्या कुछ नहीं किया. पाकिस्तान में मौजूद मिनरल चीन के हवाले कर दिए. सी-पैक के लिए पाकिस्तान की जमीन दे दी. चीन के कबाड़ा हथियार तक खरीद लिए. ग्वादर में अपनी धार्मिक मान्यताओं की बलि तक चढ़ा दी. इतने में भी जब चीन का पेट नहीं भरा तो पाकिस्तान की लाइफ लाइन बन चुका गधा भी चीन के हवाले कर दिया.
जो पाकिस्तानी कल तक चीन पाकिस्तान की दोस्ती के कसीदे पढ़ रहे थे. वही अब भारत की ओर चीन का रुख थोड़ा मधुर होते ही परेशान होने लगे हैं. भारत की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ते ही अब उन्हें अपने मुल्क में काम करने वाले चीनी नागरिक भी बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं.
चीन को पाकिस्तान पर नहीं रहा भरोसा!
आम अवाम की बात क्या करें. अब कमर चीमा जैसे पाकिस्तानी राजनीतिक विश्लेषक का ही चीन को लेकर सुर बदल चुका है. वैसे चीन को लेकर पाकिस्तान के जो तेवर बदले हैं. वो कोई पहली बार नहीं है. चीन भी ये बात बखूबी जानता है कि दुनिया में अगर कोई सबसे मौका परस्त मुल्क है तो वो पाकिस्तान ही है. जिसे जहां भी ज्यादा डॉलर दिखाई देते हैं. उसे ही अपना मालिक बना लेता है. फिलहाल उसका मालिक अमेरिका बना हुआ है.
अमर उजाला, नवभारत टाइम्स और जी न्यूज चैनल में काम कर चुके हैं. अब जी न्यूज नेशनल हिंदी वेबसाइट में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और जियो पॉलिटिकल मामलों पर गहरी पकड़ हैं. धर…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.