Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के शहरकोल स्थित जायसवाल धर्मशाला में जायसवाल समाज महिला मोर्चा ने सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समाज से जुड़ी काफी संख्या में महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मोर्चा की अध्यक्ष पूनम देवी और सचिव दीपमाला जायसवाल समेत अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। सचिव दीपमाला जायसवाल ने बताया कि सावन माह पवित्र होता है और इसमें भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। वर्षा से मौसम सुहाना होता है, इसलिए यह आयोजन प्रकृति और ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए किया गया。
उन्होंने यह भी बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर इकट्ठा कर अपनी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर देना है। जायसवाल समाज महिला मोर्चा कई वर्षों से सावन महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है, और इस वर्ष भी यह परंपरा जारी रखी गई।
इस अवसर पर महिलाओं ने हरी साड़ियों, चूड़ियों और सोलह श्रृंगार के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने नृत्य-गीत प्रस्तुत किए और सावन की धुन पर गाए जाने वाले गीतों पर जमकर नृत्य किया। इसके अतिरिक्त, कई खेलकूद प्रतियोगिताएं और रिकॉर्डिंग डांस का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंत में, महिलाओं ने सामूहिक रूप से अल्पाहार किया। इसके बाद, आकर्षक नृत्य-गीत प्रस्तुत करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play