Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से डाकबंगला परिसर में आयोजित डांडिया उत्सव में शुक्रवार की शाम उत्साह और उमंग का अनूठा नजारा देखने को मिला। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक परिधानों और डांडिया की मधुर धुन पर पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया। पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आए कलाकारों के साथ स्थानीय बच्चों, महिलाओं, युवाओं और पुरुषों ने जमकर डांडिया खेला। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उत्सव का आनंद उठाया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पाकुड़ जिला परिषद के उपाध्यक्ष अशोक भगत, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, समिति की महिला प्रमुख लक्ष्मी देवी, समिति के उपाध्यक्ष अजय यादव एवं सुनील दे, जबरदाहा पंचायत के उपमुखिया आरके मुन्ना तथा कोषाध्यक्ष संजय शाह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष ने सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि समिति पिछले पांच वर्षों से लगातार पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से आयोजित करने का प्रयास कर रही है। इस तरह के आयोजन क्षेत्र में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में जुटे समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। कोलकाता से आए कलाकारों की प्रस्तुति डांडिया उत्सव का मुख्य आकर्षण रही। कलाकारों की धुन पर स्थानीय लोगों ने कदम से कदम मिलाकर नृत्य किया। बच्चों और युवाओं के साथ महिलाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक डांडिया नृत्य के माध्यम से लोगों ने दुर्गापूजा के उल्लास को और यादगार बनाया। कार्यक्रम का मंच संचालन मिलन ने किया। समिति की ओर से बताया गया कि डांडिया उत्सव लगातार तीन दिनों तक चलेगा। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। मौके पर समिति के दीपक साहा, नारायण भगत, विकास रविदास, जितेंद्र रविदास, विक्की रविदास, कुंदन रविदास आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play