Palamu News: ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझा – Hindustan

Palamu News: ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझा मेदिनीनगर। कांग्रेस के चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी ने सिकरिया, बिंदा, लिधकी, नगनाहा और परो गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि अतिवृष्टि से भैसादोहर बांध टूटने के कारण दर्जनों किसानों की धान की फसल बह गया है। लिधकी गांव का डुमरनाला बांध भी टूट गया है। ग्रामीणों ने शीघ्र बांधों की मरम्मत की मांग की है। बिंदा गांव में चारमुहाने से सफी नाला तक सड़क जर्जर होने से आवागमन में परेशानी की बात कही। गांव के विद्यालय में आठवीं कक्षा तक पढ़ाई होती है, लेकिन मात्र दो शिक्षक हैं।
सतही पर पुल निर्माण नहीं होने से आवागमन बाधित है। परो चौक पर पेयजल की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों के लिए पेयजल की समस्या बनी हुई है। दौरे में अमरेश कुमार पांडेय, देवराज सिंह, ज्ञान सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News