Palamu News:
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने रविवार की शाम में पूरी ताकत झोंक दिया है। मेदिनीनगर शहर थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और विभिन्न पूजा पंडालों में प्रतिनियुक्त करीब 50 पुलिसकर्मियों के बीच सोल्डर ब्लिंकर का वितरण किया। इस दौरान एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी बरतने और पूजा स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर समय का विशेष ध्यान रखें। सुबह ड्यूटी पर रहें या नहीं, लेकिन शाम चार बजे से रात 12 बजे तक हर हाल में मौजूदगी सुनिश्चित करें, ताकि शहर की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रहे। उन्होंने विसर्जन के दिन विशेष सतर्कता बरतने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। एसपी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि जहां उनकी तैनाती है, वहां जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। सभी पुलिसकर्मियों को सीटी और हेलमेट हमेशा साथ रखने को कहा। गश्ती दल को लगातार क्षेत्र में घूमकर निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को दें। किसी छोटी घटना के बड़ी होने का इंतजार नहीं करें। पुलिस की तत्परता से लोगों का भरोसा बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार और मंगलवार को पुलिसकर्मियों के भोजन की व्यवस्था शहर थाना परिसर में की गई है। सभी पुलिसकर्मी बारी-बारी से आकर भोजन करेंगे। एसपी ने पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अगर दुर्गापूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो जाती है, तो सभी को चार दिनों की छुट्टी दी जाएगी। मौके पर डीएसपी, शहर थाना प्रभारी, ट्रैफिक प्रभारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play