Palamu News:
मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड और बिहार में लंबे समय से पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बने कुख्यात माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ संजय गोदराम उर्फ गोदराई यादव को मुंबई में एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। एटीएस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई में उसे दबोचा। संजय पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के देवगन गांव का रहने वाला है। झारखंड सरकार ने उस पर 10 लाख रुपये और बिहार सरकार ने तीन लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उसे लेकर पलामू रवाना हो गई हैं। उसकी गिरफ्तारी से पलामू के छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र में माओवादियों की हो जाने वाली उपस्थिति रूक जाने की संभावना सुरक्षा एजेंसियों ने व्यक्त किया है। संजय गोदराम 2019 के लोकसभा चुनाव में हरिहरगंज में भाजपा उम्मीदवार के कार्यालय को बम लगाकर उड़ाने का भी आरोपी है।
संजय के खिलाफ झारखंड में 33, बिहार में 30 नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। पिपरा बाजार में झामुमो नेता मोहन गुप्ता समेत दो लोगों की हत्या के मामले में भी वह आरोपी है। वर्ष 2016 में छतरपुर के कालापहाड़ में लैंडमाइन विस्फोट में सात पुलिसकर्मियों की शहादत तथा गया-औरंगाबाद सीमा पर कोबरा जवानों पर हमले में भी उसकी संलिप्तता का आरोप है। वर्ष 2013 में विश्रामपुर के कौड़िया में टीएसपीसी के 15 कमांडरों की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया था।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play