Palamu News: लोक हितकारी कथा की चाह माता पार्वती की उदात्त सोच का परिचायक – Hindustan

Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर मेदिनीनगर प्रखंड अंतर्गत बड़कागांव के हनुमान गढ़ी परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा सह नवरात्र प्रवचन के तीसरे दिन मध्य प्रदेश भोपाल से पधारीं साध्वी प्रेम लता मिश्रा ने कथा जो सकल लोक हितकारी,सोई पूछन चह शैल कुमारी चौपाई का मनभावन व्याख्या किया। उन्होंने कहा कि पार्वती जी जैसे ही शिव जी को प्रसन्न व अपने प्रति स्नेहिल देखती हैं,वह उनसे लोक हितकारी कथा कहने का अनुरोध करतीं हैं। साध्वी ने कहा कि वह चाहतीं तो निज कल्याण की बात कर सकती थीं,लेकिन उन्होंने लोक कल्याण की बात करके उदात्त सोच को प्रदर्शित किया। बिहार के बक्सर से पधारे पंडित रोहित तिवारी ने धनुष भंजन की कथा से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

भगवान राम के द्वारा धनुष तोड़े जाने के पहले स्वयंवर में आए राजाओं व राजा दशरथ के मन: स्थिति का उन्होंने सटीक व रोचक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि संत तुलसीदास ने भगवान राम के जन्म लेने,प्रकट होने एवं अवतार लेने को विभिन्न सारगर्भित संदर्भों में उद्धृत किया है।वस्तुत:श्रीराम हर किरदार में अद्भुत व अद्वितीय है। कथा में बैंजो पर छठू लाल लहरी,तबला पर झबू पांडेयय व झाल पर हंसलाल अपने संगत से श्रद्धालु श्रोताओं का मन मोह रहे हैं।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News