Palamu News: मेदिनीनगर। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को मेदिनीनगर के ओरिएंट पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। उपायुक्त एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों ने यातायात नियमों के पालन की सामूहिक शपथ ली। विद्यार्थियों को हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग और वाहन चलाते समय मोबाइल के इस्तेमाल से बचने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने गुड सैमेरिटन एवं हिट एंड रन कानून की जानकारी देते हुए दुर्घटना में घायल की तत्काल मदद करने की अपील की।
मौके पर मोटरयान निरीक्षक नीतीश कुमार गुप्ता, डब्लू कुमार यादव, मो. अली अंसारी, निदेशक सुधीर कुमार मेहता सहित शिक्षक मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play