Feedback
पीएम मोदी की स्पीच के दौरान विपक्ष का वॉकआउट
PM Modi Rajya Sabha Speech: भारत के प्रति बढ़ा दुनिया का आकर्षण- मोदी
राज्यसभा में बोल रहे हैं पीएम मोदी, विपक्ष का जोरदार हंगामा
PM Modi Speech: राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी, सदन में मौजूद हैं PM मोदी
Lok Sabha Live: लोकसभा में कल क्या हुआ था? चेयर पर रहीं संध्या राय ने बताया
Parliament Live: ‘यूपीए ने मुझे मंत्री नहीं बनाया, अच्छा ही किया…’, क्यों बोले अठावले
Lok Sabha Live: ‘PM के साथ कुछ भी हो सकता था’, लोकसभा में बोले स्पीकर
‘नेहरू का नाम आइंस्टीन के साथ लिया जाता है…’, राज्यसभा में बोले इमरान प्रतापगढ़ी
लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित, नहीं शुरू हो सकी बजट पर चर्चा
PM के साथ कुछ भी हो सकता था, मैंने न आने का किया था आग्रह- स्पीकर
‘संसद में PM पर हमले की साजिश थी…’, मनोज तिवारी और कंगना रनौत का विपक्ष पर आरोप
Parliament Live: नरेंद्र मोदी मछुआरों के गॉडफादर- बाबूराम निषाद
Lok Sabha Live: लोकसभा में बजट पर शुरू नहीं हो सकी चर्चा, कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित
Lok Sabha: दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू, लोकसभा में लिए जा रहे लिस्टेड बिजनेस
Parliament Live: नड्डा ने कहा ‘अबोध बालक’, खड़गे बोले- मोदी जी ने बंधक कर दिया
राज्यसभा में भोजनावकाश, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
Parliament Budget Session: लोकसभा में दो बजे से शुरू होगी बजट पर चर्चा
PM Modi News: लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पास, PM मोदी नहीं दे पाए चर्चा का जवाब
Budget Session: पीएम की स्पीच के बिना धन्यवाद प्रस्ताव
लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू, राज्यसभा में अब प्रश्नकाल
संदीप पाठक ने उठाया बच्चों के गायब होने का मुद्दा
Budget Session: ‘अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए’, खड़गे को नड्डा की नसीहत
राज्यसभा में उठा राहुल गांधी को नहीं बोलने देने का मुद्दा
राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी तकरार हुई. खड़गे ने राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही एक दिन पहले लोकसभा में हुए घटनाक्रम का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया. इस पर नड्डा ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा कि दूसरे सदन की बात यहां नहीं कर सकते.
वहीं, लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. 12 बजे जब कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, विपक्षी सदस्य फिर से वेल में आ गए. हंगामे के बीच ही स्पीकर ओम बिरला ने धन्यवाद प्रस्ताव को वोटिंग के लिए ले लिया और इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं.. पीएम मोदी की स्पीच के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने वेल में आकर जोरदार नारेबाजी की, हंगामा किया. हंगामे के बीच ही पीएम मोदी ने अपना जवाब जारी रखा. विपक्षी सदस्यों ने पीएम के विरोध में वॉकआउट कर दिया. पीएम मोदी ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग थक गए, बिचारे चले गए, लेकिन कभी न कभी उनको जवाब देना पड़ेगा. उन्होंने ऐसी स्थिति बना रखी थी कि दुनिया का कोई देश हमसे डील करने के लिए आगे नहीं आता था. आप पीछे-पीछे लगे रहे होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद् प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि हमें ना रुकना है, ना पीछे मुड़कर देखना है. हमें लक्ष्य को प्राप्त करना है. पीएम मोदी ने कहा कि देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. विश्व का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है. आज दुनिया भरोसे के साथ भारत की ओर देख रही है. पीएम मोदी ने कहा कि देश आज तेज गति और लो इंफ्लेशन के साथ आगे बढ़ रहा है. ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है. देश हमें फ्रेजाइल फाइव इकोनॉमी के रूप में मिला था. हम इसे चौथे नंबर तक लेकर आए हैं और बहुत जल्द तीसरे नंबर की इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं. पीएम मोदी की स्पीच के बीच विपक्ष के सदस्य वेल में आकर जोरदार हंगामा कर रहे हैं. विपक्षी सदस्य वेल में नारेबाजी कर रहे हैं. विपक्ष के हंगामे पर पीएम मोदी ने चुटकी ली और कहा कि खड़गे जी की उम्र को देखते हुए उन्हें बैठे-बैठे भी नारे बोलने की इजाजत दे दी जाए. पीएम हंगामे के बीच ही बोल रहे हैं. विपक्षी सदस्य जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं.
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल होने पहुंच गए हैं. पीएम मोदी शाम पांच बजे उच्च सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देंगे.
एक दिन पहले लोकसभा में जब विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया, पीएम की चेयर का घेराव किया, तब आसन पर संध्या राय थीं. उन्होंने कहा कि सभी प्रधानमंत्री को सुनना चाहते थे, लेकिन ऐसा माहौल बन गया था कि मुझे सदन स्थगित करना पड़ा. संध्या राय ने कहा कि तब महिला सांसद एकदम से प्रधानमंत्री की कुर्सी की तरफ आ गई थीं.
रामदास अठावले ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोलते हुए कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के साथ था. सामाजिक न्याय के मुद्दों पर कई बार सामाजिक न्याय मंत्री से मिला. कांग्रेस पार्टी ने कुछ नहीं किया, ऐसा नहीं है. लेकिन जितना करना चाहिए था, उतना नहीं किया. मैं यूपीए में था, तब इन्होंने मुझे मंत्री बना दिया होता तो मैं इधर नहीं आता. नहीं बनाया तो अच्छा हुआ, उधर पांच साल मंत्री रहता, इधर 13 साल मंत्री हूं.
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन में यह कहा है कि पीएम मोदी को सदन में आने से उन्होंने ही मना किया था. स्पीकर ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ कुछ भी अप्रत्याशित हो सकता था. कल जो सदन में हुआ, वह काले धब्बे की तरह है.
यह भी पढ़ें: ‘PM के साथ कुछ भी हो सकता था, मैंने न आने का किया था आग्रह’, लोकसभा में बोले स्पीकर
महाराष्ट्र से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को इंसाफ की मांग उठाई और पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू का कद छोटा करने की कोशिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू का नाम आइंस्टीन के साथ लिया जाता है और आपके साथ एपस्टीन का नाम आता है. आप नेहरू के कद को छोटा नहीं कर पाओगे.
लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित हो गई है. स्पीकर ओम बिरला ने सदन में यह जानकारी दी कि उन्होंने पीएम मोदी से सदन में न आने का आग्रह किया था. स्पीकर ने अपनी बात मानने के लिए पीएम के प्रति आभार जताया और कहा कि अगर वह सदन में आते, तो कुछ भी अप्रत्याशित हो सकता था. स्पीकर ने इसके बाद विपक्ष के हंगामे पर सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी. लोकसभा में बजट पर चर्चा शुरू नहीं हो सकी.
स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मुझे बहुत दुख के साथ सभा को यह सूचित करना है कि कल मेरे चैंबर में कुछ सदस्यों ने जिस तरह का व्यवहार किया, वैसा कभी नहीं हुआ. प्रतिपक्ष के सदस्यों ने जो व्यवहार किया, वह काले धब्ंबे की तरह था. हम सभी को सदन सुचारू रूप से चलाना चाहिए. जब सदन के नेता को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देना था, तब मेरे पास यह जानकारी आई कि कांग्रेस के कुछ सदस्य प्रधानमंत्री के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं. इसके बाद मैंनै नेता सदन से आग्रह किया कि उनको सदन में नहीं आना चाहिए. पीएम का आभार, कि उन्होंने मेरा आग्रह माना.
प्रधानमंत्री संसद परिसर में मौजूद थे लेकिन स्पीकर के फैसले के कारण राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देने नही आ पाए. आपको बता दें कि नेता विपक्ष राहुल गांधी को ना बोलने देने को लेकर कांग्रेस सांसद नाराज थे. कांग्रेस की महिला सांसदों ने पीएम के भाषण से पहले पीएम की कुर्सी का घेराव किया था.
यह भी पढ़ें: ‘संसद में PM पर हमले की साजिश थी…’, मनोज तिवारी और कंगना रनौत का विपक्ष पर बड़ा आरोप
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. यूपी से बीजेपी के सांसद बाबूराम निषाद ने कहा कि आज गांव में किसी के पास बिस्वा-दो बिस्वा खेत है, वो भी बेचनी की बजाय उसे सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहा है. पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि देकर नकिसानों को सम्मान दिया है. किसान रोज की दिनचर्या की समस्याओं से जूझ रहे थे. मोदी सरकार ने उनके प्रति काम कर के दिखाया है. मछुआरा समुदाय की कोई सुधि नहीं ले रहा था. मैं तो आज कहूंगा कि मोदी जी मछुआरों के सूत्रधार, सशक्तिकरण के प्रधान शिल्पी और मछुआरों के गॉडफादर हैं.
लोकसभा की कार्यवाही दो बजे जैसे ही तीसरी बार शुरू हुई, विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी. आसन पर आईं संध्या राय ने विपक्षी सदस्यों के व्यवहार को अनुचित बताते हुए उनसे अपनी चेयर पर जाने, सदन चलने देने की अपील की. पीठासीन की अपील का सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ. संध्या राय ने यह भी कहा कि सोमवार से सदन में जिस तरह का आपका व्यवहार है, पूरा देश देख रहा है. उन्होंने इसके बाद सदन की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी.
#BudgetSession2026
Lok Sabha resumed and was adjourned till 03:00 PM@LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/QI83c3Velq
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है. लोकसभा में आसन पर संध्या राय आई हैं. संध्या राय ने सदस्यों से नियम 377 के तहत जिन सदस्यों को मुद्दे उठाने की अनुमति दी गई है, उनसे 20 मिनट के भीतर अनुमोदित पाठ सदन पटल पर रखने के लिए कहा. वहीं, राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को नहीं बोलने दिए जाने का आरोप लगाते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में सरकार को घेरा. इस पर नेता सदन जेपी नड्डा ने आपत्ति की.
यह भी पढ़ें: संसद में कांग्रेस vs बीजेपी… नड्डा ने कहा ‘अबोध बालक’, खड़गे बोले- आपको मोदी जी ने बंधक कर दिया
राज्यसभा में भोजनावकाश हो गया है. शून्यकाल और प्रश्नकाल के बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. राज्यसभा में अब दो बजे से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी.
लोकसभा में दो बजे से बजट पर चर्चा शुरू होगी. स्पीकर ओम बिरला ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित होने के बाद बजट पर चर्चा की बात कही, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही इससे आगे नहीं चल सकी. स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी. लोकसभा की कार्यवाही दो बजे जब शुरू होगी, बजट पर चर्चा की शुरुआत हो सकती है.
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब दिए बिना ही ध्वनिमत से पारित हो गया है. विपक्ष के हंगामे के बीच ही स्पीकर ने धन्यवाद प्रस्ताव को वोटिंग के लिए ले लिया. इस प्रस्ताव पर हुई चर्चा का पीएम मोदी को जवाब देना था.
यह भी पढ़ें: लोकसभा में ध्वनिमत से धन्यवाद प्रस्ताव पास, PM मोदी नहीं दे पाए चर्चा का जवाब
लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब पीएम मोदी को देना था. पीएम मोदी 4 फरवरी को चर्चा का जवाब देने वाले थे. इसके लिए शाम 5 बजे का समय भी तय था, लेकिन हंगामे की वजह से ऐसा नहीं हो सका था. इसके बाद संभावनाएं जताई जा रही थीं कि पीएम आज इस चर्चा का जवाब दे सकते हैं. अब इन सभी कयासों पर विराम लग गया है. पीएम की स्पीच के बिना ही हंगामे के बीच धन्यवाद प्रस्ताव लोकसभा से पारित हो गया है. स्पीकर ओम बिरला ने हंगामे के बीच ही धन्यवाद प्रस्ताव को वोटिंग के लिए लिया और ध्वनिमत से सदन ने इसे पारित कर दिया.
लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है. लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के बीच ही स्पीकर ओम बिरला ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर वोटिंग शुरू करा दी है. वहीं, राज्यसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही है.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने दिल्ली और देश में बच्चों के गायब होने का मुद्दा राज्यसभा में उठाया. उन्होंने कहा कि हर आठ मिनट में एक बच्चा गायब हो रहा है. दिल्ली इस मामले में भी कैपिटल बन गया है. संदीप पाठक ने मुंबई और कोलकाता के आंकड़े भी सदन में बताए और इसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की.
राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को नसीहत दी कि आप अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए. उन्होंने कहा कि आप स्वतंत्र रूप से अपनी पार्टी चलाइए. जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी तैयार बैठे थे, वहां जो भी चीजें हुईं, उनका जवाब देने के लिए. आपने सदन ही नहीं चलने दिया.
लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने से रोकने का मुद्दा गुरुवार को राज्यसभा में उठा. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि दूसरे सदन में विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया. उन्होंने इतना कहा था कि नेता सदन जेपी नड्डा ने आपत्ति की. जेपी नड्डा ने कहा कि आप दूसरे सदन की बात यहां नहीं कर सकते. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी को बोलने का पूरा मौका दिया गया. उनको कई बार मौका दिया गया. सदन नियमों से चलेगा. वह नियम ही नहीं मानते.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू