Parliament Budget Session Live: लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल रहे हैं राहुल गांधी, पीएम मोदी भी सदन में मौजूद – AajTak

Feedback
थोड़ी देर में बोलने वाले हैं राहुल गांधी, पीएम मोदी भी सदन में मौजूद
तेजस्वी सूर्या की बात पर लोकसभा में हंगामा
लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलेंगे राहुल गांधी, पीएम भी होंगे मौजूद
Parliament Session: तेजस्वी सूर्या ने धन्यवाद प्रस्ताव का किया समर्थन, यूपीए को घेरा
कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को लूटा है, जनता ने किया रिजेक्ट- सोनोवाल
‘आपके नेता ने गमछा फेंक दिया’, सर्बानंद सोनोवाल का राहुल गांधी पर वार
जनता नहीं भूली है कांग्रेस का काला इतिहास- सोनोवाल 
मोदी सरकार ने जनजातियों को दिया सम्मान- सोनोवाल
Parliament Session: लोकसभा में प्रश्नकाल के बाद अब आया धन्यवाद प्रस्ताव
राज्यसभा में जीरो ऑवर  समाप्त, अब शुरू  हो गया प्रश्नकाल
Parliament Session: धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे पीएम मोदी
Parliament Budget Session: सौगत रॉय ने उठाया छोटी डिस्पेंसरी का मुद्दा
Parliament Budget Session : धन्यवाद प्रस्ताव पर आज बोलेंगे राहुल गांधी
Parliament Session: धन्यवाद प्रस्ताव पर आज से चर्चा, सोनोवाल करेंगे शुरुआत
संसद के चालू बजट सत्र का आज चौथा दिन है. बजट सत्र की शुरुआत 29 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ हुई थी. दूसरे दिन वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वे पेश किया था. तीसरे दिन 1 फरवरी को वित्त मंत्री ने देश का आम बजट पेश किया था. आज बजट सत्र का चौथा दिन है.
आज से राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया. इस प्रस्ताव पर लोकसभा में 18 और राज्यसभा में 16 घंटे का समय तय किया गया है. इस प्रस्ताव पर बोलने वाले वक्ताओं की लिस्ट सामने आ गई है.
 
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी थोड़ी देर में बोलने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में मौजूद हैं. तेजस्वी सूर्या ने यूपीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल को लेकर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि इनके भाषणों में विकसित भारत की बात तक नहीं होती थी. राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस 95 चुनाव हार चुकी है. सौ हार के लिए अग्रिम बधाई देता हूं. इससे पहले पीएम मोदी का सदन में ट्रेजरी बेंच के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर स्वागत किया.
तेजस्वी सूर्या ने आतंकवाद से लेकर तमाम मुद्दों पर यूपीए सरकार को घेरा. इस पर् कांग्रेस सांसद हिबी इडेन ने आपत्ति की. अमित शाह खड़े हुए और कहा कि तेजस्वी सूर्या ने राष्ट्रपति के अभिभाषण की बात की है. तेजस्वी सूर्या ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से लेकर राम मंदिर तक, मोदी सरकार में धार्मिक स्थलों के विकास गिनाए.
राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर राहुल गांधी आज लोकसभा में बोलेंगे. राहुल गांधी सदन में हैं. राहुल गांधी के संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में मौजूद रहेंगे.
बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने सर्बानंद सोनोवाल की ओर से पेश धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन किया. सूर्या ने कहा कि अंतिम 12 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है. लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री को थंपिंग मेजॉरिटी के साथ सरकार बनाने का जनादेश मिला. यूपीए सरकार के 10 साल में राष्ट्रपति के संबोधनों को पलट रहा था. सबसे बड़ा बदलाव जो हुआ है, वो ये है कि हर अभिभाषण में एक करप्शन के उल्लेख की भी जरूरत नहीं है. 2011 के राष्ट्रपति के अभिभाषण में राष्ट्रपति ने कहा था कि करप्शन का सबसे ज्यादा नुकसान गरीब को होता था. यूपीए के 10 साल पॉलिसी पैरालिसिस के 10 साल थे. 2009 और 2010 के साथ ही 2011 में राष्ट्रपति के अभिभाषण को कोट करते हुए तेजस्वी सूर्या ने कहा कि 2013 में कहा गया कि हमारे विकास को ग्लोबल और डोमेस्टिक फैक्टर्स प्रभावित कर रहे हैं. आज के अभिभाषण में राष्ट्रपति ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकास कर रहा अर्थव्यवस्था बना हुआ है. वीक लीडरशिप एक्सक्यूज देते हैं, ग्रेट लीडरशिप नहीं. यही फर्क कांग्रेस पार्टी और नरेंद्र मोदी के बीच का फर्क है. सभी चुनौतियों के बावजूद देश दुनिया में सबसे तेजी से विकास कर रहा अर्थव्यवस्था बना हुआ है. यूपीए के राष्ट्रपति अभिभाषणों में आंतरिक सुरक्षा की बात क्या होती थी.  
सर्बानंद सोनोवाल ने सभी से राष्ट्रपति के अभिभाषण का स्वागत करने की अपील करते हुए कहा कि नफरत जहर है. देश के विकास के मामले में सबको एक साथ जुड़ जाना चाहिए. असम और नॉर्थ ईस्ट में कांग्रेस की कोई जगह नहीं है. नॉर्थ ईस्ट के लोगों ने आपको रिजेक्ट कर दिया है. आपने पूरे नॉर्थ ईस्ट को लूटा है. सोनोवाल की ओर से पेश किए गए धन्यवाद प्रस्ताव का तेजस्वी सूर्या ने समर्थन किया.
सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि मोदी जी के पावरफुल विजन की वजह से शिपिंग सेक्टर में आने वाले दिनों में 80 लाख करोड़ का निवेश आएगा. कांग्रेस ने इस सेक्टर का महत्व नहीं समझा. प्रधानमंत्री ने अपने 11 साल के कार्यकाल में ही नॉर्थ ईस्ट को सर्वोच्च सम्मान दिया. सबसे बड़ी रिफाइनरी, सबसे बड़ा फर्टिलाइजर प्लांट, इंडस्ट्रीज, एम्स, आईआईएम… सब दिया. आपके नेता ने तो गमछा फेंक दिया. आप समझ नहीं पाए उसका महत्व. हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं- विकास भी, विरासत भी. भूपेन हजारिका को भारत रत्न की मांग होती रही, आपने नहीं दिया. मोदी जी ने बिना मांगे दे दिया. मोदी ने कहा कि असम का विकास होगा, तो भारत का विकास होगा. मोदी जी को असम की पांच करोड़ जनता अपना नेता मानती है. दुनिया में भारत का मान बढ़ा है, ये मोदी जी विजन का पावर है. मोदी जी के नेतृत्व में भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाने का मन बना लिया है. वह  दिन दूर नहीं, जब भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनेगा. आज स्पष्ट हो गया है कि देश में ही कंटेनर बनेगा. जहाज देश में ही बनेगा, हम खरीदेंगे नहीं.
सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि कांग्रेस का जो काला इतिहास है, उसे नॉर्थ ईस्ट और देश की जनता कभी भूल नहीं सकती. कांग्रेस ने 55 साल से ज्यादा शासन किया, लेकिन वह देश को आगे नहीं बढ़ा पाई. पीएम मोदी ने आज यह साबित किया कि वह देशभक्त हैं और देश सेवा के लिए नई पीढ़ी को रास्ता दिखाया. मोदी की अगुवाई में देश आज विकसित भारत की ओर अग्रसर है. कांग्रेस के सांसदों से भी अपील है कि मोदी जी के कार्यक्रम से जुड़ जाइए. जनता आपका काला इतिहास जनता कभी भूलेगी नहीं. आज हर वर्ग को अपना जीवन स्तर सुधारने का मौका मिला है. जिस रफ्तार से देश तरक्की कर रहा है, सही नीति और सही नीयत से लक्ष्य हासिल हो सकता है. यह  साबित हुआ है. सौभाग्यशाली हूं कि मोदी जी के नेतृत्व में देश सेवा का मौका मिला है. पहले ये ट्रेंड था कि राजनीति में वादे करने वाले वादे नहीं निभाते. मोदी जी ने इस सोच को बदलने का काम किया.
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को इंक्लूसिव बताया और कहा कि यह हमारी सरकार के विजनरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को दर्शाता है. देश 2014 में फ्रेजाइल फाइव इकोनॉमी में था और 11 वर्ष बाद आज दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था है. मोदी है तो मुमकिन है. उन्होंने जन धन खाते से लेकर उज्ज्वला गैस तक, सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की और कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाकर मोदी सरकार ने जनजातियों को भी सम्मान दिया. यह जनजातियों के लिए गौरव का विषय है.
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लोकसभा में पेश हो गया है. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश कर दिया है. बीजेपी सांसद सोनोवागल पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री हैं.
राज्यसभा में शून्यकाल समाप्त हो गया है. उच्च सदन में अब प्रश्नकाल शुरू हो गया है. शून्यकाल के दौरान सदस्यों ने लोक महत्व के मुद्दे उठाए. अब सदस्य लोकहित से जुड़े विषयों को लेकर प्रश्न पूछ रहे हैं.
#BudgetSession2025

राज्यसभा में ‘प्रश्नकाल ‘ चल रहा है |@VPIndia #Questionhour

Watch Live: https://t.co/2Fy6ZWfVzh pic.twitter.com/ZeudYZrt0F
 
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब देंगे. पीएम मोदी लोकसभा में 4 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे. पीएम मोदी 5 फरवरी को राज्यसभा में चर्चा का जवाब देंगे. धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद बजट पर चर्चा शुरू होगी.
पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने लोकसभा में छोटी डिस्पेंसरी को लेकर प्रश्न पूछा. सौगत रॉय के सवाल पर सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई कि पश्चिम बंगाल में 19 डिस्पेंसरी को मंजूरी दी गई है. वहां जल्द ही डॉक्टर्स की तैनाती भी की जाएगी. 
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोल सकते हैं. राहुल गांधी के विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत करने की संभावना है. धन्यवाद प्रस्ताव पर पहले दिन की चर्चा के लिए कांग्रेस के वक्ताओं की जो लिस्ट सामने आई है, उसके मुताबिक विपक्ष के नेता राहुल गांधी पहले वक्ता होंगे. इस लिस्ट में तारिक अनवर, अमरिंदर राजा वडिंग, एंटो एंटोनी और ज्योतिमणि के भी नाम हैं.
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आज से चर्चा की शुरुआत होगी. धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल करेंगे. धन्वयाद प्रस्ताव बीजेपी सांसद सोनोवाल लाएंगे और तेजस्वी सूर्या इसका समर्थन करेंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News