संसद में हंगामा सिर्फ भीतर नहीं, बल्कि बाहर भी हुआ। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले, इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। वे अदाणी और संभल मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग रहे थे। इस प्रदर्शन में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हुए, जिन्होंने सरकार पर हमला बोला। हालांकि, विपक्षी एकता में कमी देखी गई, क्योंकि समाजवादी पार्टी और ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हुई। इससे विपक्ष की एकजुटता पर सवाल उठने लगे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने नारेबाजी की और संसद में चर्चा की मांग की। हंगामे के कारण संसद की कार्यवाही में व्यवधान आया और कामकाज प्रभावित हुआ।