Feedback
अखिलेेश के सवाल पर बोले निशिकांत दुबे- कान पकड़कर माफी मांगने को तैयार
‘हम ये बिल पारित नहीं होने देंगे’, लोकसभा में बोले राहुल गांधी
सरकार को सच्चाई अच्छी नहीं लगती- राहुल गांधी
राहुल गांधी के बयान पर जोरदार हंगामा, रिजिजू ने की आपत्ति
राहुल गांधी बोले- ये बिल चुनावी नक्शा बदलने के लिए
स्पीकर ने राहुल गांधी से पूछा- हाथ में क्या हुआ, विपक्ष के नेता बोले- चोट लग गई
महिला आरक्षण पर वोटिंग से पहले कांग्रेस सांसदों के साथ स्पीकर की मीटिंग
आज पृथ्वी से अंतरिक्ष तक पहुंची हैं महिलाएं- हेमा मालिनी
‘कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारीशक्ति की भावनाएं…’, वोटिंग से पहले PM मोदी की अपील
खड़गे का ऐलान- पारित नहीं होने देंगे
‘जो आप नहीं कर पाए, वह हमारी सरकार ने करके दिखाया’, अनुप्रिया पटेल
Women Reservation Bill: आप शक्ति की बात करते हैं, पहले पूजा तो कीजिए- कल्याण बनर्जी
Women Reservation Bill: कांग्रेस कभी नहीं करती सामाजिक क्रांति का समर्थन
Women Reservation Bill: आप कल्पना कीजिए वो दृश्य कैसा होगा- ललन सिंह
Women Reservation Bill: विशेष सत्र में कुछ ही दिनों के भीतर बिल पास कराना इनकी साजिश- कनिमोझी
Deputy Chairman Election: हरिवंशजी के अनुभव का सदन को लाभ मिला है- पीएम मोदी
Deputy Chairman Election: हरिवंश नारायण सिंह को मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी बधाई
Special Parliament Session Live: बिल को लेकर विपक्ष फैला रहा है भ्रम
Women Reservation Bill: प्रियंका बोलीं- बार-बार बहकाने वाले पुरुषों को महिलाएं पहचान लेती हैं, संभल जाइए
Women Reservation Bill: परिसीमन में किसी राज्य के साथ नहीं होगा भेदभाव, ये मेरी गारंटी- पीएम मोदी
Parliament Session Live Updates: संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत हो चुकी है. राज्यसभा के उपसभापति के तौर पर हरिवंश नारायण सिंह का तीसरी बार चुनाव हो गया है. पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी उन्हें बधाई दी.आगे परिसीमन बिल पर चर्चा होने वाली है. गुरुवार को इस बिल पर पक्ष और विपक्ष में जमकर हंगामा हुआ. महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर सरकार और विपक्ष ने चर्चा की. सरकार ने जहां एक ओर अपने तर्क से इस बिल को बेहद जरूरी बताया तो वहीं विपक्ष ने कहा कि सरकार की मंशा भरोसेमंद नहीं है.
इस दौरान महिला आरक्षण के साथ परिसीमन का मुद्दा जोर-शोर से उछला और विपक्षी दल के सांसदों ने इस पर विरोध जताते हुए कहा कि, वह महिला आरक्षण के पक्ष में हैं, लेकिन इससे परिसीमन को अलग कर लिया जाए तो ही. महिला आरक्षण एक छलावा है जिसकी आ़ड़ में बैकडोर से परिसीमन लागू करने की बात कही जा रही है.
संसद के विशेष सत्र से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें…
अखिलेश यादव ने कहा कि विवाद की नहीं, संवाद की बात हो रही है. निशिकांत दुबे ने श्लोक पढ़ा, इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज में एक मंदिर में गया था, मेरे लौटने के बाद वह गंगाजल से धुलवाया गया. इस पर आप क्या कहेंगे. निशिकांत दुबे ने कहा कि जिसने भी धुलवाया, वह गलत है. धुलवाने वाला अपराधी है. उसको कानून के हिसाब से सजा मिलनी चाहिए. मुझसे कान पकड़कर माफी मंगवाओगे, मैं माफी मांगने को तैयार हूं. मैंने तो नहीं धुलवाया.
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के दिमाग में असमंजस है. वह सोचते हैं कि वे भारत के लोग हैं, भारत की सेना हैं. आप भारत के लोग नहीं हैं, आप भारत की सेना नहीं हैं. हम आपको अटैक करते हैं, सेना या लोगों को नहीं करते. उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ एक डील साइन हुई. स्पीकर ने उन्हें टोकते हुए कहा कि जब मैं सीट पर हूं, तब विधेयक पर ही चर्चा होगी. राहुल गांधी ने कहा कि हम इस बिल को पारित नहीं होने देंगे.
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार अपनी ताकत घटने से डर रही है. इनके लिए संविधान से ऊपर मनुवाद है. सरकार को सच्चाई अच्छी नहीं लगती. बीजेपी जानती है कि यह बिल वह वास्तव में पारित नहीं करा सकती. यह घबराहट में आया रिएक्शन है. इस बिल के जरिये देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश है और प्रधानमत्री जी यह संदेश देना चाहते हैं कि वह प्रो-वीमेन हैं. मैजिशियन ऑफ बालाकोट, मैजिशियन ऑफ बालासोर, मैजिशियन ऑफ ऑपरेशन सिंदूर… राहुल गांधी की इस बात पर संसद में जोरदार हंगामा हुआ. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस पर आपत्ति करते हुए कहा कि देश की 140 करोड़ आबादी ने प्रधानमंत्री बनाया है. विपक्ष के नेता को इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी की ओर से पीएम के लिए कहे गए शब्दों की निंदा की और कहा कि मैजिशियन कह-कहकर के ये किसी व्यक्ति का अपमान नहीं कर रहे. यह देश की जनता का अपमान कर रहे हैं. राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की.
राहुल गांधी की स्पीच के दौरान लोकसभा में जोरदार हंगामा हुआ. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बयान पर आपत्ति की और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी आरक्षण का विरोध किया था. राहुल गांधी ने अपनी बात पर यील्ड करने से इनकार कर दिया और कहा कि आदिवासियों को हिंदू कहते हो, और उनको जगह नहीं देते. राहुल गांधी ने जादू की कहानी सुनाते हुए कहा कि एक गलती की उसने और उसके बाद वह जादू कर ही नहीं पाया. मेरी दादी ने गार्डेन में एक बात और समझाई थी मुझे. उन्होंने कहा था कि असली ताकत होती है, वह झुककर काम करती है. अपने आपको दिखाती कभी नहीं है. हर कोई जानता है जादूगर और बिजनेसमैन.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि पहला सच तो ये है कि ये महिला आरक्षण बिल नहीं है. महिला आरक्षण बिल तो 2023 में पारित हो चुका. उन्होंने कहा कि ये बिल देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश है. यह बिल एससी-एसटी और ओबीसी के खिलाफ है, उनके अधिकार छीनने का एजेंडा है. सरकार डरी हुई है. ये काम असम और जम्मू कश्मीर में कर चुके हैं, अब सरकार यही पूरे देश में करना चाहती है. इस बिल का महिला सशक्तिकरण से कोई मतलब नहीं है. आप सत्ता हथियाने की कोशिश में हैं. ये बिल राष्ट्रविरोधी है. हम सरकार को ये नहीं करने देंगे. दक्षिण और उत्तर भारत के साथ भेदभाव हो रहा है. दलित और आदिवासी की भागीदारी कम हो रही है.
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हो रही है. इस बिल पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी बोल रहे हैं. राहुल गांधी जब बोलने के लिए खड़े हुए, स्पीकर ने उनसे पूछा कि हाथ में क्या हुआ. स्पीकर के सवाल पर विपक्ष के नेता ने कहा कि चोट लग गई है सर. अंगूठे में चोट लग गई है. इसके बाद राहुल गांधी ने अपनी बात शुरू की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिदृश्य में महिलाएं सेंट्रल फोर्स होती हैं. हम सभी के जीवन में मां-बहन के रूप में महिलाएं हैं. उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि कल जब वह स्पीच दे रही थी, पांच मिनट में वह किया जो मैं 20 साल में नहीं कर पाया. अमित शाह के चेहरे पर स्माइल आ गई.
महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग से पहले स्पीकर ओम बिरला एक्टिव हो गए हैं. स्पीकर के चैंबर में बैठक चल रही है. इस मीटिंग में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल मौजूद हैं.
मथुरा से बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि सरकार ने योजना बनाने और लागू करने के साथ ही साकार भी कर रही है. आज पृथ्वी से अंतरिक्ष तक महिलाएं पहुंची हैं. एक जमाना था, जब फिल्म बनाना शुरू किया था. उस समय लड़कियां फिल्मों में नहीं आती थीं. तब पुरुष ही लड़कियों का रोल किया करते थे. अब वह जमाना चला गया.
संसद में ‘नारीशक्ति वंदन अधिनियम’ पर ऐतिहासिक चर्चा के बाद अब वोटिंग की बारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के हर सांसद से भावुक अपील की है. उन्होंने जोर देकर कहा कि आज देश की करोड़ों महिलाओं की नजर सांसदों की नीयत और उनके फैसले पर है, इसलिए संवेदनशीलता दिखाते हुए इस बदलाव का साथ दें.
यह भी पढ़ें: ‘कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारीशक्ति की भावनाएं…’, वोटिंग से पहले PM मोदी की विपक्ष के हर सांसद से अपील
कांग्रेस के अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है कि संख्याबल विपक्ष के पास है. उन्होंने कहा कि हम इस बिल को पास नहीं होने देंगे.
अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जो आप नहीं कर पाए, वह काम हमारी सरकार ने करके दिखाया है. उन्होंने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा समेत सरकार की ओर से किए गए कार्य गिनाए और कहा कि जब चुनाव हों, तब ओबीसी महिलाओं को टिकट देने में कंजूसी मत कीजिएगा. हमारी तरफ से ओबीसी महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है, आपकी ओर से भी बढ़नी चाहिए. अनुप्रिया पटेल ने मिलकर पास कराने का आह्वान किया और कहा कि मिलकर पास कराते हैं. यह पुण्य का काम है.
कल्याण बनर्जी ने कहा- आप लोग तो बस जय श्रीराम कहते हैं लेकिन हम तो दुर्गा, काली की पूजा करते हैं. हम बोलते हैं जय सिया राम लेकिन आप तो सिर्फ राम को याद करते हैं. बिना सीता के कैसे आप रामजी को याद कर लेते हैं. महिलाओं की पूजा-इज्जत सब हम करते हैं. उन्होंने स्पीकर ओम बिरला के लिए कहा- मै ओम बिरला की इज्जत करता हूं. वे बहुत अच्छे इंसान हैं. मै तो चाहता हूं कि स्पीकर की कुर्सी पर भी आरक्षण दे दीजिए. हम राजी हैं वो नहीं होंगे.
कल्याण बनर्जी बोले- आपको आरक्षण चाहिए तो अभी लाइए. आप 50% आरक्षण ले आइए इसके लिए परिसीमन का जरूरत नहीं है. आप इसके लिए क्यों नौटंकी कर रहे हैं. ऐसा किसी नौटंकी की जरूरत नहीं है. हम सब राजी हैं. मगर आपके अंदर हिम्मत नहीं है. दरअसल आप अपनी पार्टी में नहीं करना चाहते. आप सिर्फ बरगला रहे हैं.
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी सदन में बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि. भाजपा में कुल 242 सांसद है महिला सिर्फ 41 हैं. राज्यसभा में 106 और महिला सिर्फ 18 सांसद है. आप तो पार्टी में ही उनका सम्मान नहीं कर रहे हैं. आप शक्ति की बात करते हैं तो पहले उनकी पूजा तो करिए. अगर आपको महिला सशक्तिकरण की चिंता है तो 2027 में यूपी चुनाव में 50% महिला उम्मीदवार उतार दीजिए.
ललन सिंह ने कांग्रेस को घेरा और कहा कि आप कोई भी बदलाव नहीं लागू होने देना चाहते. आपकी मंशा पूरे देश को पता है. कांग्रेस की टॉप लीडरशिप यह बोलती है कि हम इसको कभी नहीं लागू होने देंगे. मुझे आश्चर्य हुआ, यह उनकी सोची समझी साजिश है. सामाजिक क्रांति लाने वाला का ये कभी समर्थन नहीं करते हैं.
ललन सिंह बोले- पीएम ने 2023 में जब उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाए तो उन्होंने मंशा स्पष्ट की कि संसद में महिलाओं की 33% भागीदारी सुनिश्चित की. 2029 में जो लोकसभा का चुनाव हो उसमें 33% महिलाएं सदन की सदस्य बने. आप कल्पना कीजिए वो दृश्य कैसा होगा.
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा- 50% महिलाओं की आबादी है. इनके प्रति अगर न्याय नहीं करेंगे तो सही नहीं होगा. इसे ध्यान में रखकर यह बिल लाया गया है। हम पंचायतों में सालों से शासन चला रहे हैं लेकिन राज्य में भागीदारी कितनी होगी. इसलिए ये आया है. आज जरूरत इस बात की है कानून बनाने में उनकी सहभागिकता जरूरी है.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने परिसीमन बिल पर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा- परिसीमन में तीन मेजर पाइंट्स हैं. पहला-छोटे-बड़े राज्यों में आपको बैलेंस बनाना है. दूसरा- ऐसे राज्य जिन्होंने आबादी रोकने में भारतीय नीति का पालन किया जबकि उत्तर के कुछ राज्य इसमें फेल रहे. ये बिल से ऐसा लग रहा है जो राज्य जनसंख्या वृद्धि रोकने में असफल रहे उन्हें इनाम दिया जा रहा है. आप उत्तर को रिवार्ड कर रहे हैं.
DMK सांसद कनिमोझी ने कहा- एक विशेष सत्र के कुछ ही दिनों के भीतर बिल पास करने की मांग करना साजिशन है. हमारे संविधान के तहत राज्य अपने कानूनों के लिए केंद्र पर निर्भर नहीं है. यह सरकार राज्यों के अधिकारों को मान्यता नहीं देती है. यह बस यही सोचती है कि हम यहां दिल्ली में बैठे अपने आकाओं के आदेशों के अनुसार उनकी सेवा करने के लिए हैं.
पीएम मोदी ने कहा- राज्यसभा उपसभापति के रूप में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना ये अपने आप में इस सदन का आपके प्रति जो गहरा विश्वास है और बीते हुए कालखंड में आपके अनुभव का जो सदन को लाभ मिला है सबको साथ लेकर चलने का आपका जो प्रयास रहा है उसको एक प्रकार से सदन ने आज एक मोहर लगा दी है.पीएम मोदी ने कहा कि ये अपने आप में ये एक अनुभव का सम्मान है. एक सहज कार्यशैली का सम्मान है. और एक सहज कार्यशैली की स्वीकृति भी है. हमने सबने हरिवंश जी के नेतृत्व में सदन की शक्ति को और अधिक प्रभावी होते हुए देखा है.
हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आप राज्यसभा के उपसभापति बनने के लिए पहले नामित सदस्य हैं. आप आप राज्यसभा के उपसभापति बनने के लिए पहले नामित सदस्य हैं. आप इस पद के पूरी तरह हकदार हैं.
गृहमंत्री अमित शाह आज सदन में परिसीमन बिल से जुड़े हर सवाल का जवाब देंगे. उन्होंने गुरुवार को कहा था, कि यह झूठ है कि सरकार जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती. जनगणना दो हिस्सों में होती है पहले मकानों को इंगित किया जाता है. फिर निवासियों से पूछा जाता है. 850 का आंकड़ा कहां से आया, ये भी समझाता हूं. मानों 100 सीटें हैं जिसमें 33% आरक्षण देना है तो उसमें 50 सीटें बढ़ाते है तो सीटें 150 होती हैं. 850 राउंड ऑफ फिगर है, कल ये भी डिटेल में बताऊंगा.
यह भी पढ़िएः संसद में महा-बहस के बीच आधी रात को लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि- वैसे मैं कई सवालों पर कल विस्तार से जवाब दूंगा, फिर भी कुछ बातें अभी क्लियर कर देनी चाहिए. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि एक नैरेटिव गढ़ा जा रहा है कि 3 बिलों से साउथ के राज्यों की लोकसभा सीटें कम हो जाएंगी. उन्होंने कहा, ‘लोकसभा की कुल 543 सीटों में दक्षिण राज्यों की 129 सीटें हैं. परिसीमन के बाद यह बढ़कर 195 हो जाएंगी. तमिलनाडु की सीटें 39 से बढ़कर 59 होंगी.’ उन्होंने साफ कहा कि दक्षिण के राज्यों की शक्ति बिल्कुल कम नहीं होगी, दक्षिण के राज्यों में इस बिल को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है.
प्रियंका गांधी कहा,’वे (पीएम) कह रहे हैं कि उन्हें इसका श्रेय नहीं चाहिए. मैं कहती हूं कि बार-बार बहकाने वाले पुरुषों को महिलाएं पहचान लेती है. सावधान हो जाइए नहीं तो पकड़े जाएंगे.’ फिर प्रियंका गांधी ने अपने स्पीच में दक्षिण भारत के राज्यों की परेशानियों और उनके प्रतिनिधित्व के सवालों की बात कही. उन्होंने कहा- 2011 की जनगणना को परिसीमन का आधार बनाकर मोदी उनका हक छीनना चाहते हैं, कांग्रेस यह होने नहीं देगी. इस बिल में और भी कमी है कि संसद में 50% विस्तार का प्रस्ताव है लेकिन इस परिवर्तन के नियम क्या होंगे उसके बारे में कोई डिटेल नहीं है.
पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को दोपहर बाद सदन में इस चर्चा में हिस्सा लिया. उन्होंने तकरीबन 40 मिनट के संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा. यह मोदी की गारंटी है और वादा है. विपक्ष इसका क्रेडिट ले सकता है. मैं क्रेडिट का ब्लैंक चेक दे रहा हूं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू