Parliament Winter Session Day 3 LIVE: पीएम मोदी आज बंगाल के सांसदों से मिल सकते हैं, जानें तीसरे दिन संसद में – ABP News

Parliament Winter Session Day: संसद के शीतकालीन सत्र में संयुक्त रणनीति बनाने के प्रयासों के बीच बुधवार सुबह राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में विभिन्न विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर बैठक करेंगे. इस बैठक में संसद के दोनों सदनों में आगे की कार्ययोजना पर चर्चा होगी.
सोमवार को विपक्षी दलों की हुई बैठक में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शामिल नहीं हुई. यह बैठक शीतकालीन सत्र के पहले दिन के लिए एक सामूहिक रणनीति निर्धारित करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी.
लोकसभा में 9 दिसंबर को मतदाता सूची के विशेष संशोधन पर बहस
लोकसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) को लेकर अगले मंगलवार, 9 दिसंबर 2025 को चुनावी सुधारों पर विस्तृत चर्चा होगी. यह फैसला तब आया जब सदन में लगातार दो दिनों तक कामकाज ठप रहने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने सभी दलों की बैठक बुलाई और गतिरोध समाप्त हुआ.
राज्यसभा में SIR पर बहस को लेकर गतिरोध जारी
राज्यसभा में भी मंगलवार (2 दिसंबर 2025) को SIR पर चर्चा की मांग को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव जारी रहा. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने हालांकि सरकार की चर्चा के प्रति तत्परता जताई, लेकिन उन्होंने बहस के लिए कोई तय समयसीमा देने से इनकार कर दिया, जिससे गतिरोध बना रहा.
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद में पश्चिम बंगाल के सभी बीजेपी के राज्यसभा और लोकसभा सांसदों से मुलाकात करेंगे।


PM Modi to meet BJP MPs from West Bengal in Parliament: Sources

Read story @ANI | https://t.co/DMJmBTBtkv#PMModi #BJP #WestBengal #Parliament pic.twitter.com/HltWgXckbo
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती के मौके पर संसद के सेंट्रल हॉल में लोकसभा स्पीकर, राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश, संसदीय कार्य मंत्री, दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी, खरगे का कंधा दबाते हुए दिखाई दिए, जिसका दृश्य सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहा।
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News