Patna News: रामकृष्ण द्वारिका महाविद्यालय पटना में सांस्कृतिक कोषांग के तत्वावधान में शनिवार को छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सीता सिन्हा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और सौंदर्यबोध विकसित करती हैं। सांस्कृतिक कोषांग की समन्वयक प्रो. (डॉ.) शैलजा सिन्हा ने कहा कि मेहंदी की प्रत्येक रेखा और आकृति कल्पनाशीलता, धैर्य एवं कलात्मक प्रतिभा को दर्शाती है। सह-समन्वयक डॉ. सरिता कुमारी एवं डॉ. निधि सिन्हा की सक्रिय भूमिका रही। निर्णायक मंडल में डॉ. रंजन कुमार, डॉ. हरजीत कुमार एवं डॉ. नवीन कुमार शामिल रहे।
20 छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया। शिवांगी राज ने प्रथम, नगमा प्रवीण ने द्वितीय और कृतिका भट्ट और अंशु राज ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play