Patna News: पटना के बाढ़ अनुमंडल में शादी में नाचने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद ड्राइवर ने मैदान में अपनी गाड़ी घुसा दी और कई बारातियों को कुचल दिया. इस घटना में एक की मौत हो गई, जो लखीसराय का रहने वाला था.
Trending Photos
Patna News: पटना के बाढ़ अनुमंडल में बारात के दौरान नाचने को लेकर हुए विवाद में एक ड्राइवर ने अपनी गाड़ी से कई लोगों को कुचल दिया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. फिलहाल घायलों का इलाज बिहार शरीफ के एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है. बेधना गांव से लोगों का एक समूह शादी की बारात में शामिल होने के लिए काशीचक गांव गया था, जो दीप नगर पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है.
खुले मैदान में घुसा दी गाड़ी और फिर…
वहां, शादी में आए मेहमानों और कुछ स्थानीय लोगों के बीच नाचने को लेकर कहा-सुनी हो गई. इसी दौरान बाराती के साथ गए ड्राइवर से भी कुछ लोगों ने मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया. बारात में आए मेहमानों ने किसी तरह ड्राइवर और उसके साथियों को समझा-बुझाकर शांत किया. लेकिन, अचानक ड्राइवर ने अपनी गाड़ी खुले मैदान में घुसा दी और कई लोगों को कुचल दिया. वह काफी देर तक मैदान में गाड़ी बेतरतीब ढंग से चलाता रहा, उसने तीन-चार चक्कर लगाए. जिस दौरान पांच-छह लोग गाड़ी के नीचे आकर कुचल गए और घायल हो गए. उनका इलाज अभी बिहार शरीफ के सरकारी अस्पताल में चल रहा है.
यह भी पढ़ें: VIDEO: बाल-बाल बची मोदी धर्मशाला, बिजली कार्यालय के गोदाम और 2 दुकानें जलकर खाक
गाड़ी लेकर फरार हो गया ड्राइवर
शंकर पासवान की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही चोटों के कारण मौत हो गई. लखीसराय जिले के रहने वाले शंकर शादी की बारात में शामिल होने के लिए अपने ससुराल, बेधना गांव आए थे. मृतक के परिवार वालों ने बताया कि इस घटना में शामिल सभी लोग शराब के नशे में थे. इस बीच बाराती के साथ आया ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया.
रिपोर्ट: चंदन राय, बाढ़
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.