Petrol-Diesel News: आज के दिन की शुरुआत ही पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमत के साथ हुई है. पांच दिनों ये दूसरी बढ़त है. एक तो वैसे ही पेट्रोल पंप पर मारामारी हो रही है और इसी बीच एक यूट्यूब वीडिया सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने लगा. इस वीडियो में दावा किया गया है कि भारत में मात्र साढे 9 दिन का ही पेट्रोल- डीजल बचा हुआ है. तो आइये जानते हैं इस दावे में कितनी सच्चाई है.
वायरल पोस्ट में क्या है?
सोशल मीडिया पर जो यूट्यूब वीडियो और उसका थंबनेल वारल हो रहा है, उसमें ये साफ लिखा हुआ है कि सिर्फ 9.5 दिन के लिए तेल बचा है. इस पोस्ट में यूट्यूबर का परेशान चेहरा और होर्मुज जलडमरूमध्य में बंद रास्ते दिखाए गए हैं.
🚨 The thumbnail of a #YouTube video claims that India has 9.5 days of oil remaining.#PIBFactCheck:
❌This claim is #misleading .
✅ There is no shortage of petrol, diesel, or LPG anywhere in the country. The fuel supply situation remains stable, secure, and continuously… pic.twitter.com/iOvyjyfvwY
पीआईबी से जानें सच्चाई
वायरल हो रहे इस वीडियो में जितनी बातें बताई जा रही हैं क्या वो वाकई सच है? तो बता दें कि इस पोस्ट का जब पीआईबी ने फैक्ट चेक किया तो इसकी सच्चाई सामने आ गई. असल में ये फेक यानी झूठी खबर है. पूरी वीडियो और उसका थंबनेल झूठा है. पीआईबी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, यह दावा गलत है. देश में कहीं भी पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं है. ईंधन की आपूर्ति की स्थिति स्थिर और सुरक्षित है और इस पर लगातार नजर रखी जा रही है. भारत के पास लगभग 60 दिनों का कच्चा तेल का भंडार है और रिफाइनिंग क्षमता भी जरूरत से ज्यादा है. नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे घबराएं नहीं और ईंधन व गैस की उपलब्धता के संबंध में केवल सरकारी स्रोतों द्वारा जारी की गई सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें.
पेट्रोल-डीजल की फिर बढ़ी कीमत, जानें अब प्रति लीटर रेट में कितना हुआ इजाफा?
फर्जी पोस्ट दिखे तो क्या करें?
ध्यान दें कि अगर आपको सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी फर्जी पोस्ट या वीडियो दिखता है तो तत्काल कार्रवाई करना जरूरी है ताकि गलत सूचना के प्रसार को रोका जा सके. जिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (जैसे Facebook, X, Instagram, WhatsApp) पर वीडियो दिखा है, वहां उसे तुरंत ‘Spam’, ‘Misleading’, या ‘Fake’ के रूप में रिपोर्ट करें. इसके अलावा आप राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं. जागरुक नागरिक बनें.
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
‘एबीपी नेटवर्क’ में सीनियर कॉपी-एडिटर के तौर पर काम कर रहीं सृष्टि का डिजिटल मीडिया में 4 सालों से अधिक का अनुभव है.बिजनेस, एंटरटेनमेंट, धर्म, लाइफस्टाइल और यात्रा सेक्शन में लेखन, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है.सीसीएसयू से मास कम्युनिकेशन में स्नातक कर चुकीं सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स के साथ की थी, जिसके बाद वो 2.5 साल तक टाइम्स नाउ नवभारत का हिस्सा भी रहीं.फाइनेंस के साथ फिल्मी कीड़ा होना न केवल इनका पेशा बल्कि हिस्सा है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.