Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी, घर से निकलने से पहले कर लें चेक – Hindustan

मुख्य बातें

Petrol Diesel Price Today: आज रविवार 9 अगस्त को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेल कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है। कीमतें पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का रेट शुक्रवार को उछाल के बाद 83 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। अब सबकी निगाह ईरान-ओमान डील पर टिकी हुई है। बता दें, जब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति पूरी तरह से सामान्य नहीं हो जाती है तब तक कच्चे तेल के रेट बढ़ा हुआ रहेगा। वहीं, आपूर्ति पर बुरा असर पड़ेगा।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को ओमान-ईरान पर बातचीत अपडेट देते हुए अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों देशों के बीच जल्द समझौता हो सकता है। बता दें, युद्ध की वजह से बीते 5 महीनों के दौरान तेल के एक्सपोर्ट पर बुरा असर पड़ा है।

नई दिल्ली – 102.12 रुपये

मुंबई – 111.21 रुपये

कोलकाता – 113.50 रुपये

चेन्नई – 107.77 रुपये

गुरुग्राम – 102.97 रुपये

नोएडा – 101.89 रुपये

बेंगलुरू – 110.93 रुपये

भुवनेश्वर – 108.85 रुपये

चंडीगढ़ – 101.54 रुपये

हैदराबाद – 115.69 रुपये

लखनऊ – 103.06 रुपये

पटना 114.36 रुपये

जयपुर – 112.69 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 114.80 रुपये

नई दिल्ली – 95.20 रुपये

मुंबई – 97.83 रुपये

कोलकाता – 99.82 रुपये

चेन्नई – 99.55 रुपये

गुरुग्राम – 95.64 रुपये

नोएडा – 95.37 रुपये

बेंगलुरू – 98.80 रुपये

भुवनेश्वर – 100.56 रुपये

चंडीगढ़ – 89.47 रुपये

हैदराबाद – 103.82 रुपये

लखनऊ – 96.43 रुपये

पटना – 100.31 रुपये

जयपुर – 97.78 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 103.64 रुपये

घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार 25 को इजाफा हुआ था। 15 से 25 मई के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 बार कंपनियों ने बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल का रेट 7.5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया। बता दें, 2022 के बाद पहली बार पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई इजाफा तेल कंपनियों ने किया था। हालांकि, अन्य देशों की तुलना में भारत में अब तेल का दाम काफी कम है।

युद्ध की वजह से एक वक्त ऐसा भी आया था जब कच्चे तेल का रेट इंटरनेशनल मार्केट में 110 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया था।

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News