दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे जाने के खिलाफ बीजेपी का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरे बिहार में भाजपा कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय से सप्त मूर्ति तक कैंडल मार्च निकाला
इस विरोध कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें। भाजपा नेता लगातार तेजस्वी यादव और राहुल गांधी से माफी की मांग करते दिखें। दिलीप जायसवाल ने कहा कि ‘जब तक राहुल-तेजस्वी माफी नहीं मांग लेते, तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा।’
अशोक चौधरी के घर CM-अनंत सिंह की मुलाकात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बाहुबली अनंत सिंह की रविवार को मुलाकात हुई। दरअसल, मुख्यमंत्री, मंत्री अशोक चौधरी के आवास पहुंचे थे, यहां अनंत सिंह पहले से मौजूद थे। जेल से बाहर आने के बाद पूर्व विधायक की सीएम से ये दूसरी मुलाकात है।
इस दौरान अशोक चौधरी और अनंत सिंह दोनों हाथ में हाथ डाले दिखे। बता दें कि मंत्री अशोक चौधरी अनंत सिंह के जदयू से चुनाव लड़ने का समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने कहा था, ‘अगर अनंत सिंह मोकामा से लड़े तो पार्टी बिना मेहनत के जीत जाएगी।’
मोकामा गोलीकांड में 6 अगस्त को रिहाई के बाद से ही अनंत सिंह जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। शनिवार को अनंत सिंह ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ बाढ़ से मोकामा तक रोड शो भी किया।
‘अबकी बार तेजस्वी सरकार’, सुनते ही भड़के तेज प्रताप
जहानाबाद में शनिवार को एक जनसभा के दौरान तेजस्वी के समर्थन में नारे लगाने पर उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव भड़क गए। उन्होंने उस युवक को खरी-खोटी सुना दी।
तेज प्रताप यादव जहानाबाद के घोषी विधानसभा क्षेत्र के लखबार हाई स्कूल के मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने नारा लगाया- ‘अबकी बार तेजस्वी सरकार’…।
इतना सुनते ही तेज प्रताप ने कहा- ‘यहां फालतू बात मत करो। तुम RSS के आदमी हो क्या। पुलिस पकड़ेगी और लेकर चल देगी। जनता की सरकार आती है।’
‘किसी व्यक्ति विशेष की सरकार नहीं आती है, जो घमंड करेगा, वो जल्दी गिरेगा और अगर नौटंकी करोगे तो रोजगार नहीं मिलेगा।’
तेज प्रताप यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी के वोट अधिकार यात्रा को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘वो यात्रा अब शुरू किए, जबकि मेरा यात्रा पहले से चल रहा है।
वहीं इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंची जनता की देखकर गदगद हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, अगर उनकी सरकार बनी तो युवाओं के रोजगार के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। ताकि छोटे-छोटे बच्चे राजनीति छोड़कर अपने काम-धंधे पर ध्यान दें।
राम को भी वनवास झेलना पड़ा था
तेज प्रताप ने आगे कहा, ‘मार्केट में बहुत बहुरूपिया घूम रहा है। तेज प्रताप की टीम को तोड़ने का काम भी कर रहा है। उसके चक्कर में मत फंसिएगा। हमको भी तोड़ने का काम किया, लेकिन भगवान ने हमको मौका दिया है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे कोई पद या मुख्यमंत्री बनने का लालच नहीं है। राम को भी वनवास भेजा गया था। आदमी का कर्म प्रधान होता है और मैं अपने कर्मों के अनुसार कार्य कर रहे हैं। हम चुप बैठने वाले नहीं हैं, हम जनता के बीच में रहकर काम करेंगे।’
———————————
ये खबर भी पढ़ें…
स्टालिन को बिहार बुलाना, राहुल का मास्टरस्ट्रोक या गलती:बिहारियों को टॉयलेट साफ करने वाला कहा था, लोग बोले- गाली देने वाला मंजूर नहीं
———————————
बिहार की पॉलिटिकल हैपनिंग से जुड़े सारे अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.