PM मोदी के बर्थडे पर रोशन हुआ Burj Khalifa, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर दिखा खास संदेश | VIDEO – India.com

PM Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (17 सितंबर) जन्मदिन है. दुनिया भर से प्रधानमंत्री मोदी को 76वें जन्मदिन की बधाई मिल रही है. मगर एक बधाई इन सबमें खास है. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, बुर्ज खलीफा भी प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर रोशनी से जगमगा उठा. बुर्ज खलीफा पर PM मोदी की तस्वीर के माध्यम से खास संदेश दिया गया. दुबई के समाजसेवी बू अब्दुल्ला ग्रुप के चेयरमैन डॉ. बू अब्दुल्ला ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मद‍िन पर रोशनी से जगमगाते बुर्ज खलीफा का वीड‍ियो शेयर किया.

डॉ. अब्दुल्ला ने पोस्‍ट में बताया क‍ि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरों, भारतीय तिरंगे और ‘जन्मदिन मुबारक’, ’76 वर्ष’, ‘सेवा ही संकल्प है’ और ‘इंडिया फर्स्ट, द इंस्पिरेशन’ जैसे संदेशों से जगमगा उठी जिसे डाउनटाउन दुबई में हजारों लोगों ने देखा. उन्‍होंने कहा क‍ि यह सम्मान सिर्फ जन्मदिन की शुभकामना नहीं है, बल्कि कई महत्वपूर्ण बातों का प्रतीक भी है. यह उन गहरे संबंधों को दर्शाता है जो आपसी सम्मान, साझा विकास और भाईचारे की भावना पर आधारित हैं. यह रिश्ता UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हुआ है.

A Global Icon Honored at the World’s Tallest Icon
In a dazzling display of respect, friendship and strong diplomatic ties, Dubai’s iconic Burj Khalifa lit up the UAE skyline to honor Hon’ble Prime Minister of India Shri Narendra Modi Ji on his 75th Birthday.
The world’s… pic.twitter.com/atweodr33B
— Dr. Bu Abdullah (@Dr_BuAbdullah) September 16, 2026

उन्‍होंने कहा क‍ि दुनियाभर के नेताओं की शुभकामनाओं के बीच, बुर्ज खलीफा का यह लाइट शो प्रधानमंत्री मोदी की एक सच्चे और सम्मानित वैश्विक नेता के रूप में प्रतिष्ठा का प्रतीक है. यह आयोजन दुनिया के मंच पर उभरते हुए भारत और दुनिया भर में बसे 140 करोड़ भारतीयों के गर्व का भी जश्न है. साथ ही, UAE में रहने वाले बड़े और सक्रिय भारतीय समुदाय की भावनाओं को भी यह दर्शाता है. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत में एक वैश्विक हस्ती के रूप में प्रधानमंत्री मोदी का यह सम्‍मान भारत के ल‍िए गर्व की बात है.
भारत में स्लोवाकिया के राजदूत रॉबर्ट मैक्सियन ने भी पूरे स्लोवाकिया की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. राजदूत ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में लिखा,’मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी, ऊर्जा और आने वाले वर्षों में लगातार सफलता की कामना करता हूं. स्लोवाकिया की आपकी यात्रा के लिए आपका धन्यवाद. आपकी यह यादगार यात्रा आज भी हमारे मन में ताजा है. हम आपके साथ बिताए गए आत्मीय पलों, मित्रता और सुखद यादों को प्यार से याद करते हैं. ईश्वर करे कि आने वाला वर्ष आपके लिए और भारत के लोगों के लिए शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति लेकर आए। वंदे मातरम्!’

(इनपुट: IANS) 
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News