Rashmi Singh
Date: 09-10-26 14:07
PM Modi Big Gift: देश में महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आज समापन होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अक्टूबर को शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन पहुंचेंगे और सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे. यह सम्मेलन 8 अक्टूबर से शुरू हुआ था, जिसमें महिला एवं बाल विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के तहत केंद्र सरकार विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन आयोजित कर रही है. महिला एवं बाल विकास विभाग का यह आयोजन इस श्रृंखला का दूसरा सम्मेलन है. इसका मुख्य उद्देश्य सहकारी संघवाद यानी केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर तालमेल को मजबूत करना है, ताकि सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके और उनका लाभ आम जनता तक तेजी से पहुंच सके.
ये भी पढ़ें- Global Energy Crisis : डीजल एक्सपोर्ट में भारत ने कैसे मारी बाजी? Refineries को बंपर फायदा!
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें