PM Narendra Modi Japan Visit LIVE Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जापान की यात्रा समाप्त करने के बाद शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन रवाना हो गए हैं। यह शिखर सम्मेलन भारत के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि यह अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ के लागू होने के बाद हो रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के बीच शिखर वार्ता हुई थी। दोनों देशों ने आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM), अल कायदा और आईएसआईएस के खिलाफ ठोस और सामूहिक कार्रवाई की अपील की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि हमले की जिम्मेदारी द रेज़िस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है, जिससे 26 लोगों की जान गई। इस पर प्रधानमंत्री इशिबा ने गहरी चिंता जताई। दोनों नेताओं ने यह भी दोहराया कि आतंकियों के सुरक्षित ठिकानों को नष्ट करना, आतंकी फंडिंग चैनलों को खत्म करना, और आतंकवाद व अंतरराष्ट्रीय अपराध के बीच मौजूद नेटवर्क को तोड़ना बेहद ज़रूरी है।
संयुक्त बयान में दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुरूप यूक्रेन में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के समर्थन की बात कही। उन्होंने कहा कि इस दिशा में विभिन्न देशों की ओर से चल रहे कूटनीतिक प्रयासों का स्वागत है। मध्य-पूर्व को लेकर भी दोनों नेताओं ने शांति और स्थिरता की अहमियत पर बल दिया. उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी ऐसी कार्रवाई से बचने की अपील की जो क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डाल सकती है।
गाजा की बिगड़ती मानवीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मोदी और इशिबा ने जोर दिया कि सभी बंधकों की रिहाई और तत्काल स्थायी युद्धविराम बेहद जरूरी है। साथ ही, गाज़ा की मानवीय स्थिति को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई।
आज की बड़ी खबरें
पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम नई दिल्ली से टोक्यो के लिए रवाना हुए। वह शुक्रवार को टोक्यो पहुंचे, वह एक सितंबर तक जापान में रहेंगे और फिर चीन के लिए रवाना होंगे। उनकी इस जापान यात्रा का मकसद जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन में भाग लेना है।
Weather Forecast Updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग सात वर्षों जापान की यात्रा पर पहुंचे है। उनकी यह यात्रा पूरी तरह से द्विपक्षीय एजेंडे पर बेस्ड है। पिछले मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा था कि इससे सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे और हिंद-प्रशांत क्षेत्र तथा उसके बाहर शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि होगी।
यहां पढ़िए पीएम नरेंद्र मोदी यात्रा से जुड़े अपडेट्स LIVE
जापान के सेंडाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्थानीय लोगों ने ‘मोदी सैन वेलकम’ के नारों के साथ स्वागत किया।
https://twitter.com/AHindinews/status/1961646068485296302
जापान के पीएम शिगेरु इशिबा ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेंदाई…”
https://twitter.com/ANI/status/1961616056255922200
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में 16 प्रान्तों के राज्यपालों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने राज्यों और प्रान्तों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और इस संबंध में साझा प्रगति के लिए 15वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान शुरू की गई राज्य-प्रान्त साझेदारी पहल के तहत कार्रवाई करने का आग्रह किया।
https://twitter.com/ANI/status/1961607841334149624
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजदूगी में भारत और जापान के बीच चांद की स्टडी को लेकर बड़ा समझौता हुआ है, जिसके तहत जापान के रॉकेट से भारत का चंद्रयान-5 का मिशन लॉन्च किया जाएगा और भारत-जापान मिलकर चांद के दक्षिणी ध्रुव की स्टडी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान में कहा कि चीन के साथ मजबूत संबंध क्षेत्रीय शांति समृद्धि और वैश्विक अर्थव्यवस्था में स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने की बात कही। मोदी ने भारत और चीन के बीच स्थिर संबंधों के महत्व पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड ट्रेन भारत और जापान के बीच एक प्रमुख परियोजना है और हमारा कुछ वर्षों में यात्री सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य है। मोदी ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद उच्च-गति रेल (बुलेट ट्रेन) परियोजना जारी है। हमारा लक्ष्य देश में उच्च-गति रेल का 7,000 किलोमीटर लंबा नेटवर्क बनाना है। जापान के अखबार ‘योमिउरी शिंबुन’ को दिए गए साक्षात्कार में मोदी ने कहा कि इसका अधिकतर हिस्सा ‘मेक इन इंडिया’ के माध्यम से होगा, ताकि यह कार्यक्रम टिकाऊ एवं व्यवहारिक हो।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई-अहमदाबाद उच्च-गति रेल भारत और जापान के बीच एक प्रमुख परियोजना है और हमारा कुछ वर्षों में यात्री सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य है। पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद उच्च-गति रेल (बुलेट ट्रेन) परियोजना जारी है। हमारा लक्ष्य देश में उच्च-गति रेल का 7,000 किलोमीटर लंबा नेटवर्क बनाना है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा –
भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए हमें एक-दूसरे की ताकत का लाभ उठाने की जरूरत है
वैश्विक शांति एवं स्थिरता के लिए भारत और जापान के बीच सहयोग महत्वपूर्ण है
आज हमने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी में एक नये तथा स्वर्णिम अध्याय की मजबूत नींव रखी है
हमने अगले दशक के लिए सहयोग की रूपरेखा तैयार कर ली है
मजबूत लोकतंत्र बेहतर विश्व के निर्माण में स्वाभाविक साझेदार होते हैं
हमने अगले 10 साल में जापान से भारत में 10,000 अरब येन निवेश का लक्ष्य रखा है।
टोक्यो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- आज हमारी चर्चाएं उपयोगी और उद्देश्यपूर्ण रहीं। हम इस बात पर सहमत हैं कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं और जीवंत लोकतंत्रों के रूप में, हमारी साझेदारी न केवल दोनों देशों के लिए, बल्कि वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।
पीएम ने कहा- मजबूत लोकतंत्र एक बेहतर दुनिया के निर्माण में स्वाभाविक साझेदार होते हैं। आज हमने अपनी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी में एक नए और सुनहरे अध्याय की नींव रखी है। हमने अगले दशक के लिए एक रोडमैप तैयार किया है। हमारे विजन के केंद्र में निवेश, नवाचार, आर्थिक सुरक्षा, पर्यावरण, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, गतिशीलता और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान है।
https://twitter.com/ANI/status/1961382002797809679
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जापान के अपने समकक्ष शिगेरू इशिबा के साथ शिखर वार्ता की, जिसका उद्देश्य व्यापार, निवेश और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों समेत समग्र द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाना है। पीएम मोदी के जापान की राजधानी पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद दोनों नेताओं ने 15वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में मुलाकात की।
https://twitter.com/ANI/status/1961380497411748271
पीएम मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि किशिदा के साथ उनकी “शानदार मुलाकात” हुई। उन्होंने लिखा, “वह (किशिदा) हमेशा से भारत-जापान के बीच घनिष्ठ संबंधों के प्रबल समर्थक रहे हैं। हमने व्यापार, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और मानव संसाधन के क्षेत्र में हमारी द्विपक्षीय साझेदारी की प्रगति पर चर्चा की। हमने प्रौद्योगिकी और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्रों में मौजूद अपार संभावनाओं पर भी बातचीत की।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी टोक्यो में अपने जापानी समकक्ष शिगेरू इशिबा के साथ शिखर वार्ता की
जापान की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
https://twitter.com/ANI/status/1961360613663522908
सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध कार्यकारी निदेशक और भारत प्रभाग के प्रमुख राजीव खन्ना ने कहा – यह प्रधानमंत्री मोदी की नौवीं जापान यात्रा है। वे जापान, उसकी कंपनियों और जापानी लोगों से बेहद परिचित हैं। कई वर्षों के बाद अपनी यात्रा के दौरान व्यापार पर ध्यान केंद्रित करना उनके लिए बहुत सकारात्मक है। जापानी कंपनियों के दृष्टिकोण से, वे एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण बाज़ार परिवेश देख रहे हैं, जिसमें कुछ कंपनियों में टैरिफ बाधाएंं बढ़ रही हैं और घरेलू बाज़ार सिकुड़ रहा है… भारत में निर्माण करना और दुनिया को बेचना एक वास्तविक अवसर है। ऑटो क्षेत्र में और भी बहुत कुछ किया जा सकता है। जापानी कंपनियां सेमीकंडक्टर और अन्य उच्च-तकनीकी उद्योगों में भारत में इंजीनियरों की महत्वपूर्ण आपूर्ति का लाभ उठा सकती हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में जापान के पूर्व प्रधानमंत्रियों योशीहिदे सुगा और फुमियो किशिदा से मुलाकात की
https://twitter.com/ANI/status/1961330298609639782
जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने पोस्ट कर कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जापान में स्वागत करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। मैं महामहिम के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जापान-भारत संबंधों को मज़बूत करने पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूँ।”
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और जापान ‘ग्लोबल साउथ’ विशेषकर अफ्रीका के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। भारत ‘ग्लोबल साउथ’ में जापानी कंपनियों को एक मजबूत आधार प्रदान करता है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया न सिर्फ भारत को देख रही है, बल्कि भारत पर भरोसा भी कर रही है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत में राजनीतिक स्थिरता है, आर्थिक स्थिरता है, नीतियों में पारदर्शिता है। आज भारत विश्व की सबसे तेज ग्रो करने वाली बड़ी इकोनॉमी है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत – जापान इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि साथ मिलकर हम अफ्रीका के विकास में अहम योगदान दे सकते हैं। भारत में आकर निर्माण करिए, दुनिया के लिए निर्माण करिए।
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत – जापान इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के कैपिटल बाजार में अच्छा रिटर्न मिल रहा है। भारत निवेश के लिए सबसे बेहतर है। भारत की इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है।
पीएम नरेंद्र मोदी इस समय भारत – जापान इकोनॉमिक फोरम को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत की नीतियों में पारदर्शिता है। बहुत जल्द भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
पीएम नरेंद्र मोदी जापान के बाद चीन जाएंगे। कांग्रेस ने इस वजह से पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि भारत को चीन की शर्तों पर उसके साथ संबंध सामान्य बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि इस बात को भुला ही दिया गया है कि कुछ महीने पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान चीन, पाकिस्तान के साथ खड़ा था।
जापान रवाना होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम अपनी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के अगले चरण को आकार देने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। दोनों देशों के बीच साझेदारी ने पिछले 11 वर्षों में लगातार और महत्वपूर्ण प्रगति की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान की दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को टोक्यो पहुंचे। यहां वह जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ शिखर वार्ता करेंगे।
जापान दौरे की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी भारत – जापान इकोनॉमिक फोरम को संबोधित कर कर करेंगे। वह थोड़ी देर में इस फोरम को संबोधित करेंगे।