Pradosh Vrat 2026 Today: आज है बुध प्रदोष व्रत, जानिए पूजा विधि, महत्व और उपाय और मंत्र – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Pradosh Vrat 2026 Today: बुधवार को होने के कारण यह बुध प्रदोष व्रत होगा. आज बुध प्रदोष के दिन किस विधि से पूजा करें. इस दिन के महत्व और उपायों के बारे में जानते हैं.
प्रदोष व्रत की पूजा के लिए प्रदोष काल का समय सबसे उत्तम माना जाता है. आज 15 अप्रैल को प्रदोष का समय शाम को 6 बजकर 47 मिनट से लेकर रात को 9 बजे तक रहेगा. इस मुहूर्त में प्रदोष व्रत की पूजा कर सकते हैं.
प्रदोष व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें. शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें. शाम को प्रदोष काल के दौरान प्रदोष व्रत की पूजा अवश्य करें. शिवलिंग पर जल, गंगाजल, दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक करें.
प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए खास होता है. बुधवार को पड़ने वाला प्रदोष व्रत बुध प्रदोष होता है. बुधवार के दिन इस व्रत के उपाय करने से बुद्धि, वाणी और व्यापार से जुड़े कार्यों में सफलता मिलती है.
बुध प्रदोष का दिन बुध ग्रह से जुड़े उपाय करने के लिए खास होता है. बुध प्रदोष के दिन शिवलिंग पर हरे मूंग अर्पित करें. इससे जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियों दूर होती हैं. ऐसा करने से नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलती है.
ॐ नमः शिवाय, ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः सोमाय नमः, ॐ ऐं ह्रीं शिव-गौरीमय-ह्रीं ऐं ॐ, ॐ नमो धनदाय स्वाहा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News