Pratapgarh Kunda News: आंबेडकर चौराहे से मीराभवन तक चला बुलडोजर – Hindustan

Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत प्रशासन की टीम ने सोमवार को आंबेडकर चौराहे से मीराभवन चौराहे तक 150 अवैध दुकानें हटवा दीं। कई दुकानों को जेसीबी से तोड़ा गया और दर्जनभर दुकानों के सामान जब्त कर लिए गए। दुकानदारों के विरोध के बावजूद करीब चार घंटे चले अभियान में नगरपालिका की टीम ने आठ दुकानदारों से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। राजस्व विभाग, नगरपालिका और पुलिस के संयुक्त प्रयास से सोमवार को भी शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान जारी रहा। सोमवार दोपहर बाद जेसीबी लेकर पहुंचे टीम के अफसर और कर्मचारियों ने आंबेडकर चौराहे से रोडवेज बस अड्डा होते हुए मीराभवन चौराहे तक सड़क के दोनों ओर अवैध तरीके से संचालित 150 से अधिक दुकानें हटवा दीं। इस दौरान अतिक्रमण की जद में आने वाली एरिया में किया गया निर्माण जेसीबी से तोड़ दिया गया। कुछ दुकानदार जानबूझकर मौके से गायब हो गए। ऐसे दुकानदारों की गुमटियां और ठेले नगरपालिका के कर्मचारियों ने जब्त कर ली। कुछ दुकानदारों के सामान भी जब्त किए गए हैं। रोडवेज बस अड्डे के करीब स्थित मीट की दुकान के सामने रखा गया ठेला और बर्तन भी जब्त कर लिया गया। करीब चार घंटे चले अभियान के दौरान कर्मचारियों को हर कदम पर विरोध झेलना पड़ा लेकिन इससे कार्रवाई पर कोई असर नहीं पड़ा। कई बार नोटिस देने के बाद भी दुकानें नही हटाने वाले आठ दुकानदारों से बतौर जुर्माना 10 हजार रुपये वसूल किए गए।

प्रशासन की ओर से गठित अतिक्रमण हटाने वाली टीम को देखते ही तमाम दुकानदार खुद ही अपना सामान और टिन शेड समेटने लगे। कई दुकानदारों ने घंटे भर का समय लिया और स्वयं अपनी गुमटियां उठाकर दूर ले गए।

रोडवेज बस अड्डे के आगे बढ़ने पर नगरपालिका कर्मचारियों को कई दुकानें ऐसी मिलीं जिन्होंने नाले के ऊपर दीवार अथवा सीढ़ी का निर्माण करा लिया था। इसे जेसीबी से तोड़ दिया गया। हालांकि पहले लोग इसे तोड़ने का विरोध कर रहे थे लेकिन पुलिस का तेवर देखकर सहम गए और कार्रवाई आगे बढ़ती रही।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News