Pratapgarh Kunda News: महिला को पेड़ में बांधकर पीटने का वीडियो वायरल – Hindustan

Pratapgarh Kunda News: लापता गाय खोज रही महिला को चोर बताकर कुछ लोगों ने पेड़ से बांधकर पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बाघराय थाना क्षेत्र के धनवासा गांव में 22 अक्तूबर की सुबह पांच बजे कालीचरन की गाय गायब हो गई। कालीचरन की पत्नी संगीता देवी गाय तलाश करने गांव में गई थीं। इसी बीच गांव के धीरेन्द्र यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोर-चोर कहते हुए पीटने लगा। बाद में कुछ लोगों ने उसे पेड़ में बांधकर पीटा। बाद में गांव के कुछ लोगों ने उसे बचा लिया। इसके बाद दो दिन तक दोनों पक्ष में सुलह समझौते की बात चलती रही।
इस बीच पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शनिवार शाम को संगीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने धनवासा गांव निवासी धीरेन्द्र यादव, जितेन्द्र, मुकेश और कुछ अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ श्रवणकुमार ने बताया कि चोर कहकर महिला को पीटना गलत है। पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी। दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News