Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने अपर्णा यादव के घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी – Asianet News Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath बुधवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष Aparna Yadav के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनके पति Prateek Yadav के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
प्रतीक यादव पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के पुत्र थे। उनका बुधवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया, जिससे परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर फैल गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपर्णा यादव, उनके बच्चों और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दुखद घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सीएम योगी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक का माहौल है। कई नेताओं और शुभचिंतकों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपर्णा यादव के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि देना इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना और समर्थन का प्रतीक माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News