Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। तेज आंधी शुरू होते ही बुधवार देर शाम शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। एहतियात के तौर पर कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी, जबकि कई जगह तार टूटने, केबल में फॉल्ट और आग लगने से आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल होने के साथ ही कई मोहल्लों में पानी की समस्या भी खड़ी हो गई।
दारागंज में आंधी के दौरान 11 हजार वोल्ट का तार टूट गया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम के समय बिजली गुल होने से लोग पानी के लिए भी परेशान रहे। राजरूपपुर के कई मोहल्लों में घंटों बिजली नहीं आई। राधा कुंज, कालिंदीपुरम, बरसाना, टेलीफोन एक्सचेंज रोड और ग्रीन वैली समेत आसपास के इलाकों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
दोपहर में खुसरोबाग उपकेंद्र में करेली की ओर से आ रही 33 केवी की केबल टूट गई। इससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और कई घंटे तक लोग परेशान रहे। मलाकराज फीडर के साउथ मलाका में आग लगने के बाद आपूर्ति बंद करनी पड़ी। बाईका बाग में पराग डेयरी के पास आंधी में तार टूटने से बिजली गुल हो गई।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
कल्याणी देवी उपकेंद्र में भी आंधी के दौरान एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। यहां कंट्रोल रूम का फोन खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को शिकायत दर्ज कराने में भी परेशानी हुई। इससे पहले जोगी घाट ट्रांसफॉर्मर के मरम्मत कार्य के चलते करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। धूमनगंज के कई मोहल्लों में भी आंधी के बाद बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play