Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर के काफिले में शामिल वाहनों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। बीते आठ अगस्त को कारों के सवार लोगों पर नवाबगंज व हथिगंवा टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ने और कर्मियों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश का आरोप है। पुलिस अब तक दो वाहनों को पकड़ लिया है। वहीं, एफआईआर में दर्ज 28 वाहनों के नंबरों के आधार पर परिवहन विभाग से भी डिटेल मांगी गई है。
अतीक के छोटे बेटे आबान की छह अगस्त की सुबह झांसी जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आबान के जनाजे में शामिल होने को उसके भाई उमर और अली को हाईकोर्ट से पैरोल मिली थी। पुलिस अभिरक्षा में जेल में बंद उमर और अली को आठ अगस्त को प्रयागराज लाया गया था। हालांकि, लखनऊ जेल से आते समय उमर के प्रिजन वैन के पीछे बड़ी संख्या में प्राइवेट गाड़ियों का काफिला भी शामिल हो गया था। ये गाड़ियां नवाबगंज और हथिगंवा के अखित्यारी कोटिला टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ते हुए पार हो गई थी। दोनों टोल प्लाजा के प्रबंधकों की तहरीर पर नवाबगंज थाने में 28 और हथिगंवा थाने में दो गाड़ियों के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने गुरुवार को वरौंधा अंडरपास और फाफामऊ के रुद्रापुर मलाक हरहर के पास चिह्नित दो गाड़ियों को बरामद किया है। हालांकि, अब तक गाड़ी मालिक और सवार लोगों की धरपकड़ नहीं हो सकी है।
कोट —
टोल प्लाजा में बैरियर तोड़ने वाले वाहनों को चिह्नित किया जा रहा है। कुछ वाहन स्वामियों की पहचान की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। – कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play