Prayagraj News: प्रयागराज। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ की मुहिम ‘मिलावट से जंग’ के बाद अब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर आ गई हैं। टीम ने मंगलवार को बीकानेर मिष्ठान भंडार और उससे संबंधित मिठाई प्रतिष्ठानों की 11 खुदरा बिक्री इकाइयों व निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान गुलाब जामुन, छेना मिठाई, मिल्क केक, नारियल लड्डू, बेसन लड्डू, बर्फी, रसगुल्ला, बूंदी लड्डू और कलाकंद समेत 11 विधिक नमूने जांच के लिए गए। निरीक्षण में कई प्रतिष्ठानों पर स्वच्छता संबंधी कमियां मिलीं। कुछ निर्माण इकाइयों में कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं थे। वहीं, कुछ दुकानों पर बिक्री के लिए रखी मिठाइयों पर निर्माण तिथि और बेस्ट बिफोर तिथि भी अंकित नहीं मिली।
इन कमियों पर संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार के निर्देश देने के साथ ही सुधार सूचना या नोटिस जारी करने की संस्तुति की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मलाक हरहर, सोरांव, जॉर्ज टाउन, तेलियरगंज, हंडिया, शांतिपुरम, गोविंदपुर, अल्लापुर, फूलपुर, सलोरी और करेली स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। तेलियरगंज और गोविंदपुर की निर्माण इकाइयों में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। दोनों जगह कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं थे। गोविंदपुर में मिठाइयों पर निर्माण और बेस्ट बिफोर तिथि अंकित नहीं थी। अल्लापुर और करेली की दुकानों पर भी कुछ ऐसी ही कमियां मिलीं।सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वितीय डॉ. दीनानाथ यादव ने बताया कि खाद्य कारोबारियों को निर्माण व भंडारण के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र उपलब्ध रखने और मिठाइयों व नमकीन पर निर्माण और उपयोग की अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं। संग्रहित सभी 11 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ मानकों के विपरीत पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play