Prayagraj News: प्रयागराज। चक्रवाती मौसम के बीच तेज हवा और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने शनिवार को दशाश्वमेध घाट पहुंचकर गंगा के जलस्तर और निचले इलाकों की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जलभराव वाले इलाकों में जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। घाट पर गहरे पानी वाले स्थानों पर संकेतक और बैरिकेडिंग लगाने के साथ जल पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
डीएम ने लोगों से तेज हवा और बारिश के दौरान घरों से अनावश्यक बाहर न निकलने तथा पेड़, बिजली के खंभों, होर्डिंग्स और जर्जर भवनों से दूरी बनाए रखने की अपील की।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play