Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जमीन का सौदा रद होने के बाद 11 लाख रुपये वापस मांगना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि रकम मांगने पहुंचे दारागंज निवासी कृष्ण बहादुर सिंह को महिला और उसके पति ने न केवल रुपये देने से इनकार किया, बल्कि फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी। जार्जटाउन पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। कृष्ण बहादुर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जून 2022 को जार्जटाउन निवासी अंकिता सिंह से जवाहर लाल नेहरू रोड स्थित भवन व भूमि का सौदा 15 लाख रुपये में तय किया था।
करार के समय दो चेक के जरिए 10 लाख रुपये दिए गए थे। शेष पांच लाख रुपये बैनामा के समय देने थे। किन्हीं कारणों से बैनामा नहीं हो सका तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि महिला ने पांच मार्च 2024 को 10 लाख रुपये के दो चेक दिए और कहा कि जरूरत पड़ने पर ही उन्हें बैंक में लगाएं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, महिला ने रकम की व्यवस्था होने तक भुगतान करने का भरोसा दिया और कुछ राशि हर्जाने के रूप में भी दी। तीन मई 2026 की सुबह कृष्ण बहादुर सिंह महिला के घर पहुंचे और 11 लाख रुपये की चेक राशि मांगी। आरोप है कि महिला और उसके पति ने अभद्रता करते हुए रकम देने से इनकार कर दिया। दबाव बनाने पर फर्जी मुकदमे में फंसाकर जीवन बर्बाद करने और दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play