Prayagraj News: प्रयागराज, विधि संवाददाता। बारा थानाक्षेत्र में पिता की गंडासे से हत्या करने और मां पर जानलेवा हमला करने के मामले में अदालत ने आरोपी बेटे राम सिंह उर्फ भोंदू को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने मां पर हत्या के प्रयास के अपराध में भी उसे सात वर्ष के कारावास से दंडित किया है। दोनों धाराओं में कुल 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश दिवाकर द्विवेदी ने अभियोजन एवं बचाव पक्ष की बहस सुनने तथा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का सम्यक अवलोकन करने के बाद सुनाया। अभियोजन की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (दाण्डिक) त्रियुगी नारायण दीक्षित ने कठोर दंड की मांग की। अदालत ने मामले के तथ्यों, परिस्थितियों और अपराध की प्रकृति को देखते हुए दोषी को दंडित किया।
घटना के समय बरामदे में सो रहे थे माता-पिता
अभियोजन के अनुसार 13 अप्रैल 2023 की रात करीब एक बजे वादी अमर सिंह यादव के पिता रामफल यादव और मां चन्द्रवती देवी घर के बरामदे में अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान राम सिंह उर्फ भोंदू गंडासा लेकर वहां पहुंचा और सो रहे पिता के सिर व गर्दन पर कई वार कर दिए। हमले की आवाज सुनकर मां चन्द्रवती देवी की नींद खुल गई। उन्होंने पति को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी भोंदू ने उन पर भी गंडासे से हमला कर दिया। उसके हमले से उनके दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं और हाथ की हड्डी तक कट गई।
शोर सुनकर अमर सिंह मौके पर पहुंचा तो उसने अपने पिता को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा। उनके सिर, माथे, चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटें थीं तथा काफी खून बह रहा था। मां भी घायल होकर तड़प रही थीं। अभियोजन के अनुसार अमर सिंह ने आरोपी को हाथ में गंडासा लिए घटनास्थल से भागते हुए देखा। इसके बाद घायल रामफल यादव और चन्द्रवती देवी को उपचार के लिए ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन गंभीर चोटों के कारण रामफल यादव की मृत्यु हो गई। घायल चन्द्रवती देवी का उपचार कराया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play