Prayagraj News: भावनाओं में कैसे बदलती है भाषा, वैज्ञानिक करेंगे शोध – Hindustan

Prayagraj News: प्रयागराज। भावनाएं केवल चेहरे के हाव-भाव या आवाज के उतार-चढ़ाव को ही नहीं बदलतीं, बल्कि बात करते समय भाषा के चुनाव पर भी असर डाल सकती हैं। व्यक्ति खुशी, दुख, गुस्से या तनाव की स्थिति में अपनी दूसरी भाषा का इस्तेमाल अधिक या कम क्यों करता है, इसी सवाल को समझने के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ बिहेवियरल एंड कॉग्निटिव साइंसेज (सीबीसीएस) की डॉ. निहारिका सिंह शोध करेंगी। उन्हें इस परियोजना के लिए शोध अनुदान मिला है। उनकी शोध परियोजना का विषय ‘द्विभाषियों में भावनाओं का भाषा बदलने और उसके तंत्रिका संबंधी प्रभावों पर अध्ययन’ है। इसमें यह समझने का प्रयास किया जाएगा कि हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बातचीत करने वाले लोग भावनात्मक परिस्थितियों में भाषा क्यों बदलते हैं। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि भाषा बदलने से व्यक्ति अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में सक्षम होता है या नहीं।
डॉ. निहारिका के अनुसार शोध के दौरान हिंदी-अंग्रेजी बोलने वाले लोगों को शामिल किया जाएगा। प्रतिभागियों पर व्यवहार आधारित प्रयोग किए जाएंगे। इसके अलावा मस्तिष्क की गतिविधियों को समझने के लिए एफएमआरआई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे यह पता लगाने का प्रयास होगा कि भावनात्मक स्थिति में भाषा बदलने के दौरान मस्तिष्क के कौन से हिस्से सक्रिय होते हैं।
डॉ. निहारिका के शोध में इस बात पर भी ध्यान दिया जाएगा कि व्यक्ति की पहली और दूसरी भाषा से जुड़ी भावनाएं अलग-अलग हो सकती हैं। कई बार मातृभाषा में कही गई बात अधिक भावनात्मक लग सकती है, जबकि दूसरी भाषा में वही बात अलग प्रभाव डाल सकती है। शोध के जरिए इसी अंतर और उसके पीछे की मानसिक एवं तंत्रिका प्रक्रिया को समझने का प्रयास होगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News