Prayagraj News: सरदार पटेल मार्ग स्थित महिला पॉलिटेक्निक परिसर में अस्थायी दुकानों के रूप में किए गए अतिक्रमण पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और नगर आयुक्त साईं तेजा की चेतावनी रंग लाई। दोनों अधिकारियों के अल्टीमेटम के बाद महज 24 घंटे में परिसर को खाली कर दिया गया। बड़ी दुकानों को क्रेन की मदद से हटाया गया, जबकि चेतावनी के बाद शराब की दुकान भी बंद हो गई। इस दौरान पीडी टंडन रोड से उजाड़ी गई नाइट मार्केट की दो दुकानें हटाने के दौरान टूट गईं। नाइट मार्केट से हटाई गई अस्थायी दुकानों को भी पॉलिटेक्निक परिसर में रख दिया गया था। इसके अलावा परिसर में खानपान की दर्जनों अस्थायी दुकानें संचालित हो रही थीं।
इन दुकानों के चलते सरदार पटेल मार्ग पर जाम लग रहा था। शाम तक परिसर से 90 फीसदी दुकानों को हटा दिया गया। अब परिसर को अस्थायी पार्किंग बनाने की तैयारी हो रही है। पार्किंग बनाने के लिए परिसर की जमीन का समतलीकरण भी शुरू हो गया।जाम की समस्या को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी और नगर आयुक्त ने मंगलवार को महिला पॉलिटेक्निक परिसर का निरीक्षण करने के बाद नगर निगम के प्रवर्तन दल को बुलाकर दुकानें हटाने के लिए कहा। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने दुकानें हटाने के लिए समय मांगा। दोनों अधिकारियों ने दुकानदारों को सामान हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। बुधवार को पूरे दिन दुकानें हटाई जाती रहीं। बड़ी दुकानों को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई। वहीं, शराब की दुकान संचालक को भी परिसर खाली करने की चेतावनी दी गई, जिसके बाद दुकान बंद कर दी गई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play