—विज्ञापन—
आज हम एक ऐसी हॉरर फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे देखकर आपकी धड़कने तेज हो जाएंगी. इस मूवी में कमाल का सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. इस मूवी को आप ओटीटी पर देख सकते हैं. बता दें कि इस मूवी ने ऑस्कर अवॉर्ड भी अपने नाम किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
यह हॉरर फिल्म इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा देखी जा रही है. इस मूवी की कहानी इतनी डरावनी है, जिसे देख कर आपकी रूह कांप जाती है. दरअसल, यह फिल्म 55 साल पहले रिलीज की गई थी. हालांकि, इन दिनों यह फिल्म ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है.
यह एक हॉलीवुड फिल्म है, जो साल 1973 में रिलीज की गई थी. इस मूवी की कहानी आपको पूरे टाइम डर का एहसास कराती है. इस फिल्म का टाइटल ‘द एक्सॉर्सिस्ट’ है, जिसका निर्देशन विलियम फ्रीडकिन ने किया था. वहीं इस हॉरर फिल्म में जेसन मिलर, लिंडा ब्लेयर, एलेन बर्स्टिन और मैक्स वॉन सिडो ने अहम किरदार निभाया था.
‘द एक्सॉर्सिस्ट’ फिल्म की कहानी की बात करे, तो इस मूवी में एक 12 साल की छोटी बच्ची को दिखाया गया है, जो शैतानी शक्तियों के कब्जे में आ जाती है. यह फिल्म इस बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.
आपको बता दें कि फिल्म ‘द एक्सॉर्सिस्ट’ ने ऑस्कर अवॉर्ड भी अपने नाम किया है. इस मूवी ने ऑस्कर में ‘बेस्ट फिल्म’ के लिए चुना गया था. इतना ही नहीं इसे 10 नॉमिनेशन भी मिले थे, जिसमें से मूवी 2 ऑस्कर अपने नाम किया था. इसे बनाने में करीब 11 मिलियन डॉलर खर्च किए गए थे, वहीं मूवी ने दुनियाभर में 400 मिलियन का कारोबार किया था.
फिल्म ‘द एक्सॉर्सिस्ट’ का रन टाइम 2 घंटे 2 मिनट की है, जिसे आप वीकेंड पर देख सकते हैं. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट पर देखी जा सकती है. इस मूवी को आईएमडीबी ने 8.1 की शानदार रेटिंग दी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in