Punjab Elections 2027: पंजाब के विधायकों को PM Modi का गुरु मंत्र! ऐसे फतह करेंगे चुनाव? – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 04-10-26 13:07
Punjab Elections 2027: पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हरियाणा के सभी 48 बीजेपी विधायकों के साथ नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर करीब डेढ़ घंटे तक बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कीं.
बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी के सभी विधायक पहले हरियाणा भवन पहुंचे. इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में सभी विधायक इलेक्ट्रिक बस से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे. यहां प्रधानमंत्री मोदी ने विधायकों से मुलाकात की और उनके साथ विस्तार से बातचीत की. बैठक के दौरान पीएम मोदी ने विधायकों से आत्मीयता से बातचीत की. उन्होंने उनका हालचाल जाना और पुरानी यादें भी साझा कीं. प्रधानमंत्री ने विधायकों को लगातार जनता के बीच रहने और उनसे सीधा संवाद बनाए रखने की सलाह दी.
ये भी पढ़ें- UP Rajya Sabha Elections 2027: यूपी राज्यसभा चुनाव से पहले BJP कर सकती है बड़ा ऐलान!
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News