Purnia News: बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा कोठी प्रखंड की लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर बिषहरिया गोंठ में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुराने फूस के घरों को तोड़कर उसी जमीन पर नया पक्का मकान बनाने को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा कोठी में कराया गया। घायल गुंजन देवी ने बड़हरा थाना में लिखित आवेदन देकर 11 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी डीहवास की जमीन पर बने चार पुराने फूस के घरों को तोड़कर नया मकान बनवा रही थीं।
इसी दौरान आरोपित कथित तौर पर लोहे की रॉड, कचिया, दबिया और लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उन पर और उनके परिजनों पर हमला कर दिया। गुंजन देवी के अनुसार, मारपीट में उन्हें, उनकी पुतोहू सुनीता देवी, भतीजे अखिलेश भगत और गिरजा देवी को चोटें आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने धमकी भी दी। इसके बाद परिजन सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी बड़हरा कोठी ले गए। बड़हरा थाना अध्यक्ष सन्नी कुमार ने बताया कि मामले को लेकर थाने में आवेदन मिलने की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play