Purnia News: -कारी कोसी के जलस्तर में वृद्धि, सड़क पर पानी : — रूपौली, पूर्णिया। विजय कारी कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। जलस्तर में वृद्धि होने से प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पंचायतों के निचले इलाकों में धीरे धीरे जलभराव होने लगा है। इससे लोग प्रभावित होने लगे हैं। कारी कोसी नदी के बढ़े जल स्तर से प्रभावित पंचायतों के निचले इलाके में अब धीरे धीरे लोगो की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं। गांव के बाशिंदों को फिर से एक बार बाढ़ का भय सताने लगा है। हालांकि स्थिति अभी नियंत्रण में है।
ग्रामीणों ने बताया कि विजय कारी कोसी नदी के जलस्तर में हल्की वृद्धि होने से प्रखंड क्षेत्र के भौवा परवल, कोयली सिमरा पूरव और पश्चिम, विजय लालगंज, विजय मोहनपुर आदि पंचायतों का निचला इलाका धीरे धीरे जलमग्न होने लगा है। बहियार में पानी के प्रवेश कर जाने से सबसे ज्यादा दिक्कत मवेशियों के चारा की समस्या उत्पन्न होने लगी है। कारी कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से अंझरी से बलिया जाने वाली सड़क पर नया पुल के समीप पानी चढ़ जाने से आवागमन प्रभावित होने लगा है।
अंचलाधिकारी शिवानी सुरभि ने बताया कि कारी कोसी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर प्रशासन की नजर है। पल पल का जायजा लिया जा रहा है। स्थिति अभी नियंत्रण में है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play