Purnia Greenfield Satellite Township: पूर्णिया टाउनशिप परियोजना के दायरे में कृत्यानंद नगर और पूर्णिया पूर्व प्रखंडों के 49 गांवों को शामिल किया गया है. इस गांव के लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ जाएंगी. जिले में प्रस्तावित पूर्णिया टाउनशिप की दूरी पूर्णिया एयरपोर्ट से मात्र 1 किलोमीटर होगी. इस टाउनशिप में रहने वाले के लिए यह बहुत अच्छी सुविधा होगी और सफर आसान होगा.
पूर्णिया जिला विकास की नई उड़ान भरने वाला है. जिले में पूर्णिया टाउनशिप बनाया जाएगा. यह टाउनशिप केवल रिहायशी इलाका नहीं, बल्कि एक सेल्फ-सस्टेनेबल इकोनॉमिक जोन के रूप में विकसित की जाएगी.
पूर्णिया टाउनशिप परियोजना का कोर एरिया 1,374 एकड़ में फैला होगा. जबकि, इसका कुल क्षेत्र लगभग 26,000 एकड़ तक होगा.
टाउनशिप के दायरे में कृत्यानंद नगर और पूर्णिया पूर्व प्रखंडों के 49 गांवों को शामिल किया गया है. इस गांव के लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ जाएंगी.
जिले में प्रस्तावित पूर्णिया टाउनशिप की दूरी पूर्णिया एयरपोर्ट से मात्र 1 किलोमीटर होगी. इस टाउनशिप में रहने वाले के लिए यह बहुत अच्छी सुविधा होगी और सफर आसान होगा.
पूर्णिया में माता पूरण देवी के नाम से टाउनशिप बनेगा. यह पूर्णिया जंक्शन से केवल 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगा.
माता पूरण देवी टाउनशिप के उत्तर में पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे बनेगा. इससे बिहार की राजधनी पटना से पूर्णिया की दूरी कम होगी.
बिहार सरकार से पूर्णिया में माता पूरण देवी टाउनशिप बनाने के ऐलान से जिले में विकास की बयार बहेगी. यहां पर लोगों को शहर तरह सुविधाएं मिलेंगी.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.