Raebareli News: रायबरेली के लालगंज थाना इलाके ऐहार के पास एक विवाहिता का बोलेरो सवार दबंगों ने अपहरण का प्रयास किया है। विवाहिता के शोर मचाने पर लोग इकठ्ठा हो गए। उसी दौरान भागते समय एक राहगीर की बाइक बोलेरो में फँस गई। बोलेरो सवार बाइक को सड़क पर घसीटते रहे जिससे उसमें आग लग गई। उधर, बोलेरो भी अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक लालगंज थाना इलाके में धौकल का पूरवा निवासी कमलेश यादव अपनी पत्नी के साथ उसे दवा दिलाने ले जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में बोलेरो सवार तीन लोगों ने उसकी पत्नी प्रिया को उठाने का प्रयास किया। कमलेश के शोर मचाने पर लोग इकठ्ठा हो गए और बोलेरो सवार वहां से भागने लगा।
कमलेश के मुताबिक गुरबख्शगंज थाना इलाके में फतेहबहादुर का पूरवा निवासी सर्वेश यादव उसके गांव आता जाता है। इसी बीच उसने उसकी पत्नी के सोशल मीडिया से कुछ फोटो निकाल कर ब्लैकमेल करने लगा।
कमलेश यादव ने बताया कि सर्वेश ने ही आज उसकी पत्नी को उठाने के लिये तीन लोगों को भेजा था। उधर पत्नी का भी आरोप है कि सर्वेश यादव उसे ब्लैक मेल करता है और साथ न चलने पर पति को जान से मारने की धमकी देता है। फिलहाल कमलेश यादव की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
This Quiz helps us to increase our knowledge