Raebareli News: प्रकोष्ठों के जरिए विपक्षी नेरेटिव की काट करेगी भाजपा – Hindustan

Raebareli News: लखनऊ, विशेष संवाददाता।
भाजपा के 24 प्रकोष्ठ संकुल आगामी विधानसभा चुनाव के लिए यूपी में माहौल बनाएंगे। यह शिक्षकों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, खिलाड़ियों से लेकर रेहड़ी-पटरी वालों के बीच भी जाएंगे। पार्टी के नवनियुक्त प्रकोष्ठों के संयोजकों-सह संयोजकों व सदस्यों को उनकी चुनावी भूमिका भाजपा प्रकोष्ठ संकुल के राष्ट्रीय समन्वयक व सांसद वीडी शर्मा ने समझाई। उन्होंने कहा कि विविध प्रकोष्ठों की भूमिका पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इन सभी वर्गों को भाजपा से जोड़ते हुए एसआईआर सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे नेगेटिव नेरेटिव का तथ्यात्मक जवाब देने वाला वर्ग तैयार करना है।
भारतीय जनता पार्टी ने मिशन-2027 की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं की फौज जमीन पर उतारने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी द्वारा शनिवार को 24 प्रकोष्ठों के संयोजक-सह संयोजक और सदस्यों की घोषणा की थी। इन प्रकोष्ठों में अगड़ी-पिछड़ी और दलित वर्ग की दर्जनों जातियों को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक समीकरण साधने का प्रयास किया गया है। मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को यूपी में विभिन्न प्रकोष्ठों के जरिए मिशन-2027 के लिए माइक्रो मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को हुई पहली बैठक में राष्ट्रीय समन्वयक वीडी शर्मा ने कहा कि कोई भी वर्ग संपर्क से छूटना नहीं चाहिए।
बोले, सर्वव्यापी भाजपा को बनाएं सर्वस्पर्शी
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 18 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। प्रकोष्ठ संकुलों का दायित्व सर्वव्यापी भाजपा को सर्वस्पर्शी भाजपा बनाने का है। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक भाजपा की विचारधारा, संगठनात्मक अभियान एवं कार्यक्रमों को पहुंचाने के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ऐतिहासिक निर्णयों को पहुंचाने का काम करना है। सभी वर्गों को भाजपा से जोड़ते हुए पार्टी के लिए जनसमर्थन प्राप्त करना है।
मतदाता पुनरीक्षण में प्रकोष्ठों की भूमिका महत्वपूर्ण: धर्मपाल
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रकोष्ठ संयोजक के दायित्व के साथ ही सभी को भाजपा नेता और कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के काम में भी सभी को सक्रिय सहभागिता निभानी है। युवाओं, महिलाओं तथा अन्य सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का काम करना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित ना रहे। उन्होंने कहा कि संपर्क, संवाद, समन्वय के माध्यम से शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता, व्यापारी, प्रोफेशनल्स, रेहड़ी, पटरी विक्रेता, मजदूर सहित समाज के सभी वर्गों को संगठित करके भाजपा के साथ जोड़ना है और एक कार्यकर्ता के रूप में उनको विकसित करने का प्रयास करना है। उन्होंने आह्वान किया कि परिश्रम, समर्पण एवं सक्रियता के साथ काम करें और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी विजय में सहभागी बनेंगे। बैठक में प्रकोष्ठ संकुल प्रदेश समन्वयक ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सह समन्वयक संतराम यादव एवं मिथिलेश त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News