Rain Alert, IMD Weather Update 5 August: देशभर में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव है और झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने बुधवार को अगले पांच दिनों के लिए पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के इलाकों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, आज पांच अगस्त को मेघालय में बहुत ज्यादा भारी बारिश होगी। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, अगले चार दिनों तक केरल, कर्नाटक में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।
उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो पांच से 11 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। पांच से छह अगस्त के दौरान पूर्वी यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। आठ और नौ अगस्त के दौरान पश्चिमी राजस्थान में, सात और आठ अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश होगी। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। पांच से 11 अगस्त के दौरान उत्तराखंड, छह अगस्त को पश्चिमी राजस्थान, पांच और छह अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान, 9-10 अगस्त के दौरान कहीं कहीं गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। पांच अगस्त और 8-11 अगस्त के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख में अलग-अलग जगहों पर भारी बरसात होगी। 5-11 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, सात से 11 अगस्त के दौरान उत्तराखंड, पांच और छह अगस्त के दौरान पश्चिमी राजस्थान, छह अगस्त को पूर्वी राजस्थान, 9-10 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान के साथ पांच और छह अगस्त के दौरान उत्तराखंड में भी अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बरसात होगी।
मध्य भारत की बात करें तो पांच और छह अगस्त और 10-11 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग से लेकर बिखरी हुई बारिश की संभावना छह से 11 अगस्त के दौरान विदर्भ में बारिश की संभावना है। सात से नौ अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। पांच से आठ अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में, पांच अगस्त को विदर्भ में। पांच से नौ अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। पांच और छह अगस्त और आठ अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। पांच से सात अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में और सात अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं कहीं बहुत भारी बारिश होगी।
पूर्वी भारत की बात करें तो पांच से 11 अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। पांच से आठ अगस्त और 10-11 अगस्त के दौरान झारखंड में, पांच से सात अगस्त के दौरान बिहार में, नौ अगस्त को झारखंड में और 8-11 अगस्त के दौरान बिहार में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। 5-8 अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। छह से आठ अगस्त के दौरान बिहार, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पांच अगस्त और सात से आठ अगस्त के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, पांच से नौ अगस्त के दौरान झारखंड, सात और आठ अगस्त और 10-11 अगस्त के दौरान ओडिशा, पांच अगस्त को बिहार और सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में, छह अगस्त को गंगीय पश्चिम बंगाल में, पांच से छह अगस्त और नौ अगस्त को ओडिशा में भी कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में भी अगले कई दिनों तक बारिश का अलर्ट है। पांच से 10 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं, नौ-10 अगस्त के दौरान असम, मेघालय में बारिश की संभावना है।
पश्चिम भारत की बात करें तो पांच से 11 अगस्त के दौरान कोंकण और गोवा में कहीं-कहीं, पांच अगस्त को मध्य महाराष्ट्र में, 8-10 अगस्त के दौरान गुजरात में बारिश हो सकती है। छह से 11 के दौरान मध्य महाराष्ट्र, 5-11 अगस्त के दौरान मराठवाड़ा ओर सौराष्ट्र और कच्छ में, 5-7 अगस्त के दौरान गुजरात में और 11 अगस्त को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। आठ से नौ अगस्त के दौरान मध्य महाराष्ट्र, सात से नौ अगस्त के दौरान मराठवाड़ा में कहीं-कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। पांच अगस्त और सात अगस्त को कोंकण और गोवा में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। सात अगस्त को मध्य महाराष्ट्र और छह अगस्त को कोंकण और गोवा में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। पांच और छह अगस्त के दौरान मध्य महाराष्ट्र में भी बारिश होगी।
वहीं, दक्षिण भारत की बात करें तो पांच से 11 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में कहीं-कहीं बारिश, 9-11 अगस्त के दौरान आंतरिक कर्नाटक में, 5-11 अगस्त के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है। पांच से आठ अगस्त के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बरसात होगी। पांच से सात अगस्त के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, पांच से आठ अगस्त के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग अलग जगहों पर भारी बारिश होगी।
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play