Raipur Road Accident: रायपुर के गोबरा नवापारा क्षेत्र में रेत से भरे हाइवा और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसा बजरंगपुर इलाके में निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास हुआ.
Trending Photos
Raipur Road Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. गोबरा नवापारा क्षेत्र में रेत से भरे हाइवा और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतक धमतरी जिले के रहने वाले थे. यह दर्दनाक घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के बजरंगपुर इलाके में निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास सोमवार देर रात करीब 3:30 बजे हुई.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. दुर्घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. हालांकि पुलिस ने समझाइश देकर लोगों को शांत कराया. पुलिस के अनुसार ट्रक और हाइवा तेज रफ्तार में आमने-सामने टकरा गए. भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए.
धमतरी के निवासी हैं तीनों मृतक
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान कुटीपारा पारागांव निवासी भागवत राम साहू, कातलबोद (कुरुद, धमतरी) निवासी दीपक पटेल और झुरानवागांव (कुरुद, धमतरी) निवासी सुमित यादव (19) के रूप में हुई है.
केबिन काटकर निकाले गए शव
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया. लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद JCB की मदद से वाहन के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. उन्हें गोबरा नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
ये भी पढ़ें : Sakti Breaking News: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, सक्ती में बायलर पाइप फटने से 30 मजदूर घायल, 4 की मौत
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटे
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.