Raja Shivaji: 21वें दिन भी ‘राजा शिवाजी’ पर भारी पड़े अक्षय कुमार, पहुंचाया सबसे बड़ा… – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
Raja Shivaji: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का टोटल कलेक्शन बेशक 50 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया है. पर अब भी बजट निकालने से फिल्म बहुत दूर है. क्योंकि पिक्चर को 100 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से तैयार किया गया है. रितेश के अलावा सलमान खान, संजय दत्त, विद्या बालन और अभिषेक बच्चन समेत कई बड़े चेहरे इस फिल्म का हिस्सा रहे हैं. पर फिर भी कुछ खास फायदा फिल्म को हिंदी में होता नहीं दिखा है. न सिर्फ अब कमाई कम होती दिख रही हैं, बल्कि पहले ही दिन से हिंदी में मामला एकदम ठंडा ही रहा है. उम्मीद है कि वीकेंड में फिर से कमाई बढ़ जाएगी, लेकिन फिलहाल जानिए अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ कैसे अब भी टॉप पर बनी हुई है. साथ ही 21वें दिन कैसे सबपर भारी पड़ गई.
हॉलीवुड फिल्मों को भारत में हमेशा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. जी हां, जिससे भारतीय फिल्मों को ही कई बार नुकसान झेलना पड़ा है. अब बात करते हैं हाल फिलहाल की. ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ हो या ‘माइकल’… इन फिल्मों ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है. और ‘राजा शिवाजी’ के अलावा नई रिलीज हुईं हिंदी की फिल्मों पर भी इसका सीधा असर पड़ा है. यहां तक कि अक्षय की ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन में भी कमी आई है. जानिए अब दो फिल्मों की कमाई कैसी रही है?
दरअसल सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ ने सातवें दिन टोटल 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. शायद वीक डेज में आपको यह कमाई ठीक लग रही होगी. पर जब आप हिंदी कलेक्शन को देखेंगे तो निराश होंगे. सिर्फ 1.25 करोड़ रुपये ही कमा पाए हैं. साथ ही मराठी से 2.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. बीते दिन के टोटल शोज की संख्या 6128 रही है. और तो और ऑक्यूपेंसी 14.7 परसेंट रही है. फिल्म की कमाई में भी कमी आई है,वो भी 5.9 परसेंट. अबतक ग्रॉस कलेक्शन 62.42 करोड़ रुपये पहुंच गया है. साथ ही नेट 52.65 करोड़ कमा लिए हैं.
फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी. दूसरे दिन- 10.55 करोड़, तीसरे दिन- 12 करोड़, चौथे दिन-5.60 करोड़, पांचवें दिन- 4.90 करोड़ और छठे दिन- 4.25 करोड़ कमा लिए हैं. अब पिक्चर से उम्मीद है कि वीकेंड में फिर तेजी से कमाई करेगी, पर अगर ऐसा हिंदी में नहीं हुआ, तो और भी नुकसान हो सकता है.
अक्षय कुमार की भूत बंगला का 21 दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. जिसके मुताबिक, फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. साथ ही नेट 150 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. खास बात है कि पिछले दिन भी पिक्चर ने इतने ही कमाए थे, इसलिए कमाई में कोई कमी नहीं आई है. यह कमाई हिंदी में राजा शिवाजी से ज्यादा है. बीते दिन 4,923 टोटल शोज की संख्या रही है. साथ ही इंडिया से ग्रॉस कलेक्शन 177.98 करोड़ रुपये रहा है. जबकि, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 234.93 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News