Rajasthan: 150 फीट जमीन के अंदर आर्यन, 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू का इंतजार, बचाव में जुटी NDRF – NavaBharat

राजस्थान के दौसा में बोरवेल में गिरा 5 वर्षीय आर्यन को बचाने का काम जारी
जयपुर: राजस्थान के दौसा में सोमवार, 9 दिसबंर को पांच साल का बच्चा आर्यन बोरवेल में गिर गया। ये घटना दौसा के नांगल राजा वतन के कालीखांड गांव की है। जानकारी के मुताबिक, बच्चा 150 फीट गहराई पर है, जिसे बचाने का काम सोमवार से ही लगातार जारी है। हालांकि, अभी तक मासूम को बाहर नहीं निकाला जा सका है। बच्चे को सकुशल बाहर निकालने के लिए बोरवेल के पास सुरंग बनाने के लिए खुदाई की जा रही है। बोरवेल में फंसे आर्यन की रेस्क्यू के लिए टीम लगातार संघर्ष कर रही है। इसके अलावा घटनास्थल पर नांगल राजावतान पुलिस को चारुल गुप्ता व पापड़दा थानाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इसस पहले सोमवार को मौके पर दौसा विधायक दिन दयाल बैरवा भी पहुंचे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर बोरवेल के पास सुरंग बनाई जा रही है, जिसमें आधा दर्जन जेसीबी भी और आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर की मदद ली जा रही है। हालांकि, अभी तक आर्यन को बाहर नहीं निकाला जा सका है। रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा स्थानीय प्रशासन भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
देश की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
दौसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि कैमरे से देखे जाने पर नजर आया कि बच्चा 150 फीट की गहराई पर है। यह गहराई हमारे लिए चुनौती बन रही है और इसमें समय लग रहा है। जैसे ही कल हमें यह खबर मिली, तुरंत बचाव कार्य शुरू हो गया… स्थानीय प्रशासन, NDRF, SDRF द्वारा सभी प्रयास किए जा रहे हैं… लेकिन चूंकि बच्चा 150 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है, इसलिए समय लग रहा है… हमारे प्रयास जारी हैं। हम इसमें शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं…”
#WATCH दौसा, राजस्थान: दौसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल ने कहा, “कैमरे से देखे जाने पर नजर आया कि बच्चा 150 फीट की गहराई पर है। यह गहराई हमारे लिए चुनौती बन रही है और इसमें समय लग रहा है। जैसे ही कल हमें यह खबर मिली, तुरंत बचाव कार्य शुरू हो गया… स्थानीय… https://t.co/EJRHVOINON pic.twitter.com/qZfEo17UIu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 10, 2024

इससे पहले सोमवार को दौसा जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया की बच्चा करीब 150 फीट गहराई में है, उसे लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा है। मेडिकल टीम मौके पर मौजूद है। SDRF, NDRF और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। JCB से खुदाई की जा रही है… बचाव के प्रयास किए जा रहे हैं… बच्चे की हालत ठीक है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News